{"_id":"6203c5e0fb517539640811ec","slug":"tvs-jupiter-125-price-hike-know-tvs-jupiter-125-price-features-engine-specifications-details-tvs-motor-company-tvs-jupiter-125-new-model","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS Jupiter 125: टीवीएस जुपिटर 125 के सभी वैरिएंट हुए महंगे, जानें नई कीमतें और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Jupiter 125: टीवीएस जुपिटर 125 के सभी वैरिएंट हुए महंगे, जानें नई कीमतें और फीचर्स
Wed, 09 Feb 2022 07:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
TVS Jupiter 125
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ महीनों में भारत में कई वाहन महंगे हो गए हैं क्योंकि वाहन निर्माता बढ़ी हुई लागत और वस्तुओं की कीमतों को ग्राहकों पर डालने की कोशिश कर रहे हैं। TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को प्रभावित करने वाले कारकों से अछूती नहीं रही है। टीवीएस ने भी अपने कुछ वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें उसका लोकप्रिय स्कूटर Jupiter 125 (जुपिटर 125) भी शामिल है।
TVS Jupiter 125
- फोटो : TVS
नई कीमतें
टीवीएस के इस 125 cc स्कूटर की कीमत में करीब 1,275 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। स्टील व्हील्स के साथ TVS Jupiter 125 ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत अब 74,405 रुपये के बजाय 75,625 रुपये हो गई है। जबकि Jupiter 125 ड्रम ब्रेक वेरिएंट अलॉय व्हील्स के लिए आपको 76,800 रुपये के बजाय 78,125 रुपये खर्च करने होंगे। और जहां तक टॉप-एंड TVS Jupiter 125 डिस्क ब्रेक वैरिएंट की बात है, तो यह आपको 81,300 रुपये के बजाय 82,575 रुपये में मिलेगा। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

इंजन और पावर
TVS Jupiter 125 में 124.8 cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन जो 6,000 rpm पर 8.04 bhp और 4,500 rpm पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर पर सस्पेंशन ड्यूटी के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क्स द्वारा थ्री-स्टेप एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक दी गई है। जबकि ब्रेकिंग हार्डवेयर में स्टैंडर्ड तौर पर 130 mm ड्रम ब्रेक और वैकल्पिक 220 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

बेहतरीन फीचर्स
TVS Jupiter 125 एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है जिसमें एक एनालॉग स्पीडोमीटर और एक एलसीडी शामिल है, जिसमें बहुत सारे डिटेल्स मिलते हैं। इसमें ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, खराबी बताने वाले इंडिकेटर, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी, सहित बहुत सारी जानकारी मिलती है। जुपिटर 125 में TVS IntelliGo स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, इकोनोमीटर, पावर मोड, साइलेंट स्टार्ट के लिए इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर और साइड-स्टैंड इनहिबिटर भी मिलते हैं।

मुकाबला
Jupiter 125 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था, जहां इसका मुकाबला Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125), Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) और अन्य स्कूटरों से है।