कार चलाते समय सबसे बड़ी और कॉमन समस्या के बारे में बात की जाए, तो वो है कार के शीशों पर फॉग जम जाने से विजिबिलिटी की समस्या। ये समस्या सर्दियों में और भी बढ़ जाती है, क्योंकि ठंड के मौसम में विजिबिलिटी ऐसे भी कम रहती है और शीशों पर फॉग जमने पर देखने में और भी ज्यादा परेशानी होती है। अक्सर सर्दियों में कार के शीशों और विंडशील्ड पर फॉग जम जाता है। ये फॉग केवल बाहर की तरफ से ही नहीं बल्की कार के अंदर की तरफ से भी जम जाता है, जिसके चलते ड्राइविंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, आजकल इस समस्या के लिए कई कार डिफॉगिंग फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन जिन लोगों के पास पुरानी कार है या फिर उनका बजट इस फीचर की अनुमती नहीं देता है, तो ये खबर ऐसे लोगों के लिए बड़े काम की है। आज हम आपको फॉग जमने की समस्या से बचने के लिए कमाल की ट्रिक बताने जा रहे हैं।
Car Tips: कार के शीशों पर फॉग जमने की समस्या से हैं परेशान? इस आसान ट्रिक को अपनाकर पाएं छुटकारा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन