फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए Vitara Brezza से सस्ती या महंगी है Toyota Urban Cruiser, किसे खरीदने में है फायदा!

Wed, 23 Sep 2020 02:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 23 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact suv is is cheaper, Read engine, variants, mileage and price comparison
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : Amar Ujala

मारुति विटारा ब्रेजा का रीबैज वर्जन टोयोटा की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Toyota Urban Cruiser बुधवार को लॉन्च हो गई। कंपनी ने इसे तीन वैरिएंट्स मिड ग्रेड, हाई ग्रेड और प्रीमियम ग्रेड और छह ट्रिम्स में लॉन्च किया है। कंपनी ने नई एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.40 लाख रुपये रखी है। अर्बन क्रूजर की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, वहीं डिलीवरी मिड अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं यह मारुति ब्रेजा के मुकाबले महंगी है...


 

Toyota Urban Cruiser Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact suv is is cheaper, Read engine, variants, mileage and price comparison
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : Amar Ujala

केवल पेट्रोल इंजन में लॉन्च

कंपनी ने अर्बन क्रूजर को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही उतारा है। इसमें ब्रेजा वाला ही 1.5 लीटर के-सीरीज का 4-सिलंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105 एचपी की पावर और 138 एनएम का देगा, वहीं यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ आएगा।

Toyota Urban Cruiser Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact suv is is cheaper, Read engine, variants, mileage and price comparison
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : toyota

18.76 किमी प्रति लीटर तक माइलेज

कंपनी ऑटोमैटिर वैरिएंट्स में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी पेश कर रही है। सभी ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में एडवांस लीथियम-आयन बैटरी दे रही है, जो टॉर्क असिस्ट फंक्शन के साथ आएगी। साथ ही इसमें स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन, ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन जदैसे फीचर भी होंगे, जिससे माइलेज में बढ़ोतरी होगी। कंपनी का दावा है कि क्रूजर मैनुअल ट्रांसमिशन पर 17.03 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18.76 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact suv is is cheaper, Read engine, variants, mileage and price comparison
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : toyota

मिलते हैं ये फीचर

डिजाइन की बात करें, तो क्रूजर में टोयोटा स्टाइल ट्लिन स्लेट ग्रिल और अग्रेसिव फॉगलैंप हाउसिंग मिलेगी। साथ ही एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स,एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, केबिन में कॉफी ब्राउन कलर स्कीम, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्ररीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रेन सेंसिग वाइपर्स, ऑटो डिमिंग रिअरव्यू मिरर जैसे फीचर मिलते हैं।   

ये भी पढ़ेंः Toyota Urban Cruiser भारत में हुई लॉन्च, कीमत 8.40 लाख रुपये से शुरू, पढ़ें खासियतें    

विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser Vs Maruti Vitara Brezza: which subcompact suv is is cheaper, Read engine, variants, mileage and price comparison
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala

ब्रेजा और अर्बन क्रूजर की कीमत

पेट्रोल मैनुअल विटारा ब्रेजा अर्बन क्रूजर अंतर
LXI मैनुअल ट्रांसमिशन  7.34 लाख --- --
Mid/Vxi  8.35 लाख  8.40 लाख  5,000
High/ZXI  9.10 लाख  9.15 लाख  5,000
Premium/ZXI+   9.75 लाख  9.80 लाख  5,000
Petrol ऑटोमैटिक      
Mid/Vxi  9.75 लाख  9.80 लाख  5,000
High/ZXI  10.50 लाख  10.65 लाख  15,000
Premium/ZXI+   11.15 लाख  11.30 लाख  15,000

    
टोयोटा अर्बन क्रूजर को विटारा ब्रेजा के मुकाबले प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है। टोयोटा ने क्रूजर में बेस वैरिएंट दिया ही नहीं है, बल्कि ब्रेजा के VXI वैरिएंट से शुरुआत की है, जिसकी कीमतों में पांच हजार रुपये का अंतर है। वहीं टॉप ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में भी क्रूजर 15 हजार रुपये तक महंगी है।          

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed