सबकॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) लॉन्च हो चुकी है और सोनेट की बुकिंग का आंकड़ा भी 25 हजार को पार कर चुका है। वहीं सोनेट की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। कंपनी को ज्यादातर बुकिंग GTX+ ऑटोमैटिक पेट्रोल और डीजल वैरिएंट्स की मिली हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन GTX+ DCT पेट्रोल और GTX+ 6AT डीजल वैरिएंट्स की कीमतों की खुलासा नहीं किया है। लेकिन खास बात यह है कि सोनेट के बेस वैरिएंट (HTE) की एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये है, जो इस सेगमेंट में सबसे कम है। यहां तक ह्यूंदै वेन्यू का बेस वैरिएंट भी सोनेट से महंगा है। आइए जानते हैं सोनेट के सबसे सस्ते वैरिएंट्स के फीचर्स के बारे में...
सबसे सस्ती 6.71 लाख रुपये कीमत वाली Kia Sonet में मिलते हैं ये शानदार फीचर, जानिए ऑनरोड कीमतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस वैरिएंट में पेट्रोल इंजन (HTE)
आइए बात करते सबसे पहले बेस वैरिएंट (HTE) में आने वाले इंजन की। वैसे तो किआ सोनेट में 15 वैरिएंट आते हैं, जिनमें तीन तरह के इंजन मिलते हैं। बेस वैरिएंट में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, यह इंजन 6300 आरपीएम पर 83 पीएस की पावर और 4500 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। सोनेट का यह वैरिएंट सिर्फ 13.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज ARAI के मुताबिक 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। इसी इंजन और ट्रांसमिशन विक्ल के साथ Hyundai Venue का माइलेज 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर है।
बेस वैरिएंट में डीजल इंजन (HTE)
सोनेट में 1.5 CRDi WGT डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 4000 आरपीएम पर 99 बीएचपी की पावर और 1500 से 2750 आरपीएम पर 240 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं इसका माइलेज 24.01 किमी प्रति लीटर तक है।
बेस वैरिएंट के फीचर्स
- डुअल एयरबैग्स
- एबीएस के साथ ईबीडी
- रिअर पार्किंग सेंसर्स
- फ्रंट डिस्क ब्रेक्स
- हेलोजन हेडलैंप्स
- हार्टबीट टेल लाइट्स
- टाइगर नोज ग्रिल
- 15-इंच स्टील व्हील्स के साथ व्हील कवर्स
- रिअर सेंटर गार्निश रिफ्लेक्टर
- ब्लैक फैब्रिक इंटीरियर
- सिल्वर फिनिश फॉर एसी वेंट्स
- टिल्ट एडजस्टिंग स्टीयरिंग
- फ्रंट डोर पावर विंडोज
- स्पीड सेंसिंग डोर अनलॉक
- फ्रंट एंड रिअर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
- इंपेक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक
- इलेक्ट्रिकली एडस्टेबल ORVM
- रिअर एसी वेंट्स
- फ्रंट एड़जस्टेबल हेड रेस्ट
- 3.5 इंच मोनोटोन MID
- प्रीमियम फैब्रिक सीट- ब्लैक
- नॉन मैटेलिक/मैटेलिक 5 मोनोटोन कलर्स
- पॉली टाइप एंटीना
- प्रीमियम रूफ लाइनिंग
- सिल्वर फिनिश एसी वेंट्स
- सेंट्रल लॉकिंग
- टिल्ट स्टीयरिंग
पेट्रोल वैरिएंट की ऑनरोड कीमत (दिल्ली)
- एक्स-शोरूम कीमत - 6.71 लाख रुपये
- वैधानिक शुल्क - 4000 रुपये
- रजिस्ट्रेशन चार्जेज – 49300 रुपये
- इंश्योरेंस – 29167 रुपये
- फास्टैग – 500 रुपये
- ऑनरोड कीमत- 7.54 लाख रुपये
- एक्सटेंडेड वारंटी- 19771 रुपये (अतिरिक्त- ऑनरोड में शामिल नहीं)
- एक्सेसरीज किट- 20095 रुपये (अतिरिक्त- ऑनरोड में शामिल नहीं)