फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Urban Cruiser Launch News: भारत में हुई लॉन्च, कीमत 8.40 लाख रुपये से शुरू, पढ़ें खासियतें

Wed, 23 Sep 2020 03:23 PM IST
New Delhi Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 23 Sep 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser SUV Price News in Hindi: Toyota Urban Cruiser SUV launched, starts at Rs 8.40 lakh
टोयोटा अर्बन क्रूजर: Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota

Toyota India (टोयोटा इंडिया) ने अपनी Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने भारत में इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी, जहां ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। भारतीय बाजार में यह टोयोटा और सुजुकी की साझेदारी में दूसरी कार है। यह गाड़ी बहुत हद तक मारुति सुजुकी की Vitara Brezza की तरह है। 

Toyota Urban Cruiser की डिलीवरी अक्टूबर महीने के मिड से शुरू होगी। जिन ग्राहकों ने एसयूवी की प्री-बुकिंग की है और जो डिलीवरी शुरू होने तक इसे बुक करेंगे, उन्हें कंपनी की तरफ से 'Respect Package' दिया जाएगा। इसके तहत ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के इस कार पर फ्री सर्विस और मेंटेनेंस पैकेज मिलेगा।

Toyota Urban Cruiser: कीमतें

Toyota Urban Cruiser SUV Price News in Hindi: Toyota Urban Cruiser SUV launched, starts at Rs 8.40 lakh
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser
  • Mid MT: 8.40 लाख रुपये
  • Mid AT: 9.80 लाख रुपये
  • High MT: 9.15 लाख रुपये
  • High AT: 10.65 लाख रुपये
  • Premium MT:  9.80 लाख रुपये
  • Premium AT: 11.30 लाख रुपये
सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं

Toyota Urban Cruiser: परफॉर्मेंस

Toyota Urban Cruiser SUV Price News in Hindi: Toyota Urban Cruiser SUV launched, starts at Rs 8.40 lakh
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser

Toyota Urban Cruiser में पावर के लिए Vitara Brezza जैसा ही 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर वाला K-सीरीज बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 103 BHP की मैक्सिमम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser: वेरिएंट्स

Toyota Urban Cruiser SUV Price News in Hindi: Toyota Urban Cruiser SUV launched, starts at Rs 8.40 lakh
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser

कंपनी ने अपनी नई SUV को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें मिड, हाई और प्रीमियम वेरिएंट्स शामिल हैं। इन तीनों ही ट्रिम में ग्राहकों को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

Toyota Urban Cruiser को कंपनी ने नौ एक्सटीरियर कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें तीन डुअल-टोन ऑप्शन्स शामिल हैं। यह एसयूवी ब्लू, ब्राउन, व्हाइट, ऑरेंज, सिल्वर और ग्रे जैसे सिंगल कलर ऑप्शन्स में आएगी। वहीं, भारतीय बाजार में यह ब्लू/ब्लैक, ब्राउन/ब्लैक और ऑरेंज/व्हाइट जैसे डुअल-टोन ऑप्शन्स में भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser: लुक और फीचर्स

Toyota Urban Cruiser SUV Price News in Hindi: Toyota Urban Cruiser SUV launched, starts at Rs 8.40 lakh
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser

Toyota Urban Cruiser में Fortuner से इंस्पायर्ड ग्रिल, LED हेडलैंप्स और DRLs दिए गए हैं।

Urban Cruiser में डुअल टोन इंटीरियर, पुश स्टार्ट बटन, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक इनसाइड रियर व्यू मिरर (IRVM) जैसे फीचर्स मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed