फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota: टोयोटा फॉर्च्यूनर, हिलक्स जल्द ही माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ होगी लॉन्च, रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 12 May 2023 02:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
Toyota Motor plans to launch mild hybrid versions of its flagship models Fortuner SUV and Hilux pickup truck
Toyota Fortuner - फोटो : Toyota
Toyota Motor (टोयोटा मोटर) Fortuner (फॉर्च्यूनर) एसयूवी और Hilux (हिलक्स) पिकअप ट्रक जैसे अपने प्रमुख मॉडलों के हल्के-हाइब्रिड वर्जन को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च करने की योजना बना रही है। जापानी कार निर्माता, जिसने भारत जैसे देशों में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पेश किए हैं, अपने हाइब्रिड व्हीकल लाइनअप को अन्य देशों में बड़ी एसयूवी तक बढ़ा रही है। दक्षिण अफ्रीकी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, टोयोटा के टॉप अधिकारियों ने हाल ही में कार निर्माता की नई वैश्विक और क्षेत्रीय नीति पर चर्चा करने के लिए डरबन में मुलाकात की।
Toyota Motor plans to launch mild hybrid versions of its flagship models Fortuner SUV and Hilux pickup truck
Toyota Fortuner - फोटो : Toyota
टोयोटा के अधिकारियों की बैठक ऐसे समय में हुई है जब कार निर्माता अपनी कारों को चलाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य वैकल्पिक ईंधन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी वैश्विक रणनीति में बदलाव कर रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, टोयोटा दक्षिण अफ्रीका में बिक्री और विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियोन थेरॉन ने बैठक के बाद आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में पुष्टि की है कि टोयोटा अगले साल अफ्रीकी देश में फॉर्च्यूनर और हिलक्स के हाइब्रिड वर्जन को लॉन्च करेगी।
Toyota Motor plans to launch mild hybrid versions of its flagship models Fortuner SUV and Hilux pickup truck
Toyota Hilux Pickup Truck - फोटो : Toyota
थेरॉन ने यह भी पुष्टि की है कि, भारत से उलट, टोयोटा लाइनअप में अपने दो सबसे बड़े मॉडलों में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक पेश करेगी। यह उम्मीद की जाती है कि तकनीक इन दो मॉडलों में 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम पेश करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम सिक्स-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने वाले मॉडल में लगभग 200 hp और 500Nm के आउटपुट के साथ परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Motor plans to launch mild hybrid versions of its flagship models Fortuner SUV and Hilux pickup truck
Urban Cruiser HyRyder - फोटो : Toyota
टोयोटा मोटर फॉर्च्यूनर और हिलक्स दोनों को भारत में सिर्फ डीजल पावरट्रेन के साथ बेचती है। हालांकि, कार निर्माता ने हाल ही में देश में अपनी कारों में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक पेश की है। 2022 में, जापानी ऑटो दिग्गज ने सबसे पहले इसी पावरट्रेन के साथ Hyundai Creta और Kia Seltos के प्रतिद्वंद्वी के रूप में Urban Cruiser HyRyder को लॉन्च किया। कुछ महीने बाद, इसने न्यू जेनरेशन इनोवा हाईक्रॉस भी लॉन्च की। इसमें भी यही टेक्नोलॉजी दी गई थी।
विज्ञापन
Toyota Motor plans to launch mild hybrid versions of its flagship models Fortuner SUV and Hilux pickup truck
Fortuner - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में बेची जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर iMV2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसे इनोवा क्रिस्टा और हिलक्स जैसे अन्य मॉडलों में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि न्यू जेनरेशन Fortuner, जिसे आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च करने की भी उम्मीद है, नए TNGA-F प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो हाइब्रिड पावरट्रेन को सपोर्ट करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed