देश में कई कंपनियों की ओर से अभी डीजल इंजन के साथ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। लेकिन अगर सरकार की ओर से डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो किन गाड़ियों की बिक्री पर असर होगा। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
क्या है मामला
2 of 4
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
तेल मंत्रालय के एक पैनल ने प्रस्ताव दिया है कि भारत को 2027 तक देश भर के सभी प्रमुख शहरों में डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। यह प्रस्ताव देश में क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने के लिए आया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पैनल ने उन शहरों में प्योर इलेक्ट्रिक और गैस-ईंधन वाले वाहनों पर स्विच करने के पक्ष में वकालत की है जहां 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। पैनल ने वाहनों के उत्सर्जन को कम करने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रदूषित शहरों में डीजल चार-पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रस्ताव दिया है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
किनपर होगा असर
3 of 4
टाटा सफारी
- फोटो : tata motors
अगर सरकार की ओर से डीजल वाहनों पर बैन लगाया जाता है। तो इससे कई कंपनियों पर असर होगा। देश में महिंद्रा, टाटा, टोयोटा और किआ जैसी कंपनियों के साथ ही कई लग्जरी कार कंपनियां भी अपने वाहनों को डीजल इंजन के साथ ऑफर करते हैं।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
कौन सी गाड़ियां होंगी प्रभावित
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
डीजल इंजन के साथ भारतीय बाजार में जिन गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उनमें टाटा सफारी, टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी 300, महिंद्रा बोलेरो क्लासिक, महिंद्रा बोलेरो नियो, महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, महिंद्रा थार, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से कुछ पर तो कई महीनों का वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। लंबे वेटिंग पीरियड के बाद भी ग्राहक इनको खरीदने के लिए इंतजार भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित