फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Camry BS6 हाइब्रिड भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और क्या है खास

Sun, 17 May 2020 10:36 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 17 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Toyota Camry BS6 Hybrid launched in India know the price and features
Toyota Camry Hybrid
Toyota Kirloskar Motor ने भारतीय बाजार में अपनी 2020 Toyota Camry BS6 हाइब्रिड कार को लॉन्च कर दिया है। टोयोटा की यह नई कार न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (TNGA) प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है। नई कार की कीमत पिछले साल लॉन्च किए गए बीएस4 मॉडल के मुकाबले 93 हजार रुपये ज्यादा है। यानी 2020 Toyota Camry BS6 हाइब्रिड सेडान की कीमत 37.88 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
Toyota Camry BS6 Hybrid launched in India know the price and features
Toyota Camry Hybrid car
कीन लुक डिजाइन

नई सेडान का डिजाइन पुराने वेरिएंट जैसा ही लगता है। कंपनी ने इसमें बड़ा एयर-डैम शामिल किया है। इसके अलावा इस नई कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, पतली एलईडी टेललाइट्स, 18-इंच एलॉय व्हील्स दिए गए है। यह सेडान 7 एक्सटीरियर शेड्स - प्लेटिनम पर्ल व्हाइट, सिल्वर मेटालिक, एटीट्यूड ब्लैक, बर्निंग ब्लैक, रेड माइका, फैंटम ब्राउन और ग्रैफाइट मेटालिक में दिया है। 2020 Camry में कंपनी ने ब्रांड न्यू डिजाइन भाषा दी है। इसे कीन लुक डिजाइन के रूप में जाना जाता है। बता दें कि जिस प्लेटफॉर्म (TNGA)पर 2020 Camry को बनाया गया है उसी प्लेटफॉर्म पर Lexus ES 300h सहित कई आधुनिक कारें बनी हैं। 
Toyota Camry BS6 Hybrid launched in India know the price and features
Toyota Camry Hybrid car
इन कारों से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में इस नई कार का मुकाबला Skoda Superb, Volkswagen Passat और Honda Accord Hybrid से होगा। वहीं कार के इंटीरियर की बात करें तो यह काफी स्टाइलिश है। कंपनी ने इसमें ऑनिक्स लग्जरी गार्निश के साथ ग्रेन और मेटालिक बनावट की फिनिश दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Camry BS6 Hybrid launched in India know the price and features
Toyota Camry Hybrid
2.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन

2020 Camry में कपनी ने 2.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया है जो कि 5,700 आरपीएम पर 176 बीएचपी की पावर और 3,600-5,200 आरपीएम पर 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर जनरेटर दिया गया है अलग से 118 बीएचपी की पावर और 202 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड CVT ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
Toyota Camry BS6 Hybrid launched in India know the price and features
Toyota Camry Hybrid
सेफ्टी के तौर पर 9 एयरबैग्स

2020 Camry में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, रियर आर्मरेस्ट पर टचस्क्रीन कंट्रोल्स, एडजस्टेबल रियर सीटें, पावर्ड रियर सनशेड, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, टिल्ट एंड स्लाइड मून रूफ दिया गया है। सेफ्टी के तौर पर गाड़ी में 9 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सेफ्टी सीट एंकर्स दिए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed