फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Scooters: इन स्कूटरों की खूब हो रही बिक्री, जानें कौन हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्कूटर

Fri, 21 Jan 2022 04:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 04:01 PM IST
सार

भारतीय बाजार में दिसंबर 2021 में बिकने वाले टॉप 5 स्कूटर। Honda Activa अभी भी इस सेगमेंट की लीडर है और पहले रनर अप TVS Jupiter के साथ एक बड़ा अंतर बनाए हुए है

विज्ञापन
top selling scooters in india december 2021 scooter sales in india 2021 december scooter sales figures december 2021 Honda Activa TVS Jupiter Suzuki Access TVS Ntorq Hero Pleasure
Honda Activa - फोटो : Honda
भारतीय बाजार में स्कूटर सेगमेंट में Honda Activa (होंडा एक्टिवा) का दबदबा कायम है। होंडा ने पिछले महीने 1,04,417 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में टॉप स्थान हासिल किया। यह संख्या 2020 में इसी अवधि में दर्ज की गई बिक्री के मुकाबले 22.64 प्रतिशत कम है, जब कंपनी ने 1,34,977 यूनिट्स बेचीं थी। हालांकि, एक्टिवा अभी भी इस सेगमेंट की लीडर है और पहले रनर अप TVS Jupiter (टीवीएस जुपिटर) के साथ एक बड़ा अंतर बनाए हुए है, जिसने पिछले महीने 38,142 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
top selling scooters in india december 2021 scooter sales in india 2021 december scooter sales figures december 2021 Honda Activa TVS Jupiter Suzuki Access TVS Ntorq Hero Pleasure
TVS Jupiter 125 - फोटो : TVS
इसकी तुलना में, TVS ने 2020 की इसी अवधि में लगभग समान 38,435 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। Honda Activa की जहां अपने सेगमेंट में 45.79 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है, वहीं TVS Jupiter की सिर्फ 16.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दिलचस्प बात यह है कि होंडा एक्टिवा इस सेगमेंट में 1 लाख यूनिट से ज्यादा बिकने वाला इकलौता स्कूटर है। 
top selling scooters in india december 2021 scooter sales in india 2021 december scooter sales figures december 2021 Honda Activa TVS Jupiter Suzuki Access TVS Ntorq Hero Pleasure
Suzuki Access 125 - फोटो : Suzuki
सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में तीसरा स्थान Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) ने हासिल किया है। सुजुकी एक्सेस 125 ने दिसंबर 2020 के महीनों में बेची गई 40,154 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 38.85 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 25,358 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिछले महीने ही कंपनी ने अपने 125 सीसी स्कूटर रेंज को नए रंगों के साथ पेश करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया स्कूटर Avenis 125 (एवेनिस 125) भी लॉन्च किया जो कंपनी डीलरशिप में भी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
top selling scooters in india december 2021 scooter sales in india 2021 december scooter sales figures december 2021 Honda Activa TVS Jupiter Suzuki Access TVS Ntorq Hero Pleasure
TVS Ntorq 125 Race XP - फोटो : TVS
सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में चौथे नंबर पर TVS Ntorq (टीवीएस एनटॉर्क) रहा। TVS Ntorq की पिछले महीने 16,859 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो दिसंबर 2020 में बेची गई 25,692 यूनिट्स से 34.38 प्रतिशत नीचे थी। 
विज्ञापन
top selling scooters in india december 2021 scooter sales in india 2021 december scooter sales figures december 2021 Honda Activa TVS Jupiter Suzuki Access TVS Ntorq Hero Pleasure
Hero Pleasure plus xtec - फोटो : Hero MotoCorp
इस सूची में पांचवें स्थान पर Hero Pleasure (हीरो प्लेजर) आया है। इसने भी दिसंबर 2021 में बेची गई 9,205 यूनिट्स के साथ 51.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। जबकि 2020 के इसी महीने में हीरो प्लेजर की 19,090 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed