फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Slavia: स्कोडा ने शुरू किया स्लाविया सेडान का उत्पादन, जानें दमदार फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स, होंडा सिटी को देगी टक्कर

Fri, 21 Jan 2022 02:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 02:33 PM IST
सार

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने भारतीय बाजार में अपनी आनेवाली Slavia (स्लाविया) सेडान कार का उत्पादन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Skoda Slavia Latest News in Hindi  Skoda Slavia Production Starts Skoda Auto India announces commencement of production of upcoming Slavia sedan in the India skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने भारतीय बाजार में अपनी आनेवाली Slavia (स्लाविया) सेडान कार का उत्पादन शुरू कर दिया है। पहली मॉडल यूनिट को हाल ही में पुणे के चाकन में स्थित कंपनी के प्लांट से रोलआउट किया गया था। नई Skoda Slavia को 2022 में भारत में लॉन्च करने की योजना है। यह कार चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda के भारत 2.0 परियोजना के हिस्से के रूप में उतारी जाएगी। स्कोडा ने नवंबर 2021 में स्लाविया को पेश किया था। 

Rapid की लेगी जगह
Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) कंपनी की अन्य कार Rapid (रैपिड) की जगह लेने के लिए तैयार है, जिसके भारतीय बाजार में फेसलिफ्ट के साथ वापसी करने की संभावना नहीं है। स्लाविया स्कोडा की प्रीमियम सेडान लाइन-अप में शामिल होगी जिसमें Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) और Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) भी शामिल हैं। स्लाविया की आधिकारिक बुकिंग पूरे देश में पहले से ही शुरू हो गई है।
Skoda Slavia Latest News in Hindi  Skoda Slavia Production Starts Skoda Auto India announces commencement of production of upcoming Slavia sedan in the India skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
रैपिड से ज्यादा बड़ी
मेड-इन-इंडिया MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित Kushaq एसयूवी के बाद Slavia स्कोडा की दूसरी कार है। सेडान मॉडल लाइनअप तीन ट्रिम्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध होगी। नई स्कोडा सेडान की कुल लंबाई 4541 mm, चौड़ाई 1752 mm और ऊंचाई 1487 mm है। इसका व्हीलबेस 2651 mm है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। रैपिड की तुलना में स्लाविया 128 mm लंबी, 53 mm चौड़ी और 20 mm ऊंची है। यह फर्स्ट-जेनरेशन ऑक्टेविया से भी बड़ी है। 
Skoda Slavia Latest News in Hindi  Skoda Slavia Production Starts Skoda Auto India announces commencement of production of upcoming Slavia sedan in the India skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई स्कोडा सेडान को दो TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI इंजन है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेडान 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Slavia Latest News in Hindi  Skoda Slavia Production Starts Skoda Auto India announces commencement of production of upcoming Slavia sedan in the India skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
शानदार फीचर्स
नई Slavia का इंटीरियर लेआउट Octavia के जैसा ही है। ऐसा लगता है कि इसके कुछ स्विचगियर्स और ट्रिम्स Kushaq से लिए गए हैं, जिनमें बटन, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डैशबोर्ड इंटीग्रेटेड 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इंफो यूनिट के ठीक नीचे एसी वेंट्स हैं। इस सेडान में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटो डिमिंग इंटरनल रियर व्यू मिरर, कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार फीचर्स और कई अन्य खूबियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एंट्री-लेवल एक्टिव ट्रिम 7-इंच टचस्क्रीन इंफो यूनिट के साथ आएगा। 
विज्ञापन
Skoda Slavia Latest News in Hindi  Skoda Slavia Production Starts Skoda Auto India announces commencement of production of upcoming Slavia sedan in the India skoda slavia specification interior features dimensions
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो, नई स्लाविया सेडान में 6 एयरबैग, एक रियर पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हिल होल्ड कंट्रोल (वैकल्पिक), एक इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल सिस्टम (ईडीएस), मल्टी कोलिजन ब्रेक और एक टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम मिलता है। नई स्कोडा सेडान में सेगमेंट से सबसे बड़ी व्हीलबेस मिलती है, जिससे ज्यादा लेगरूम मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed