फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक लाख रुपये तक की कीमत में आ जाती हैं ये देसी ‘सुपर बाइक्स’, चुटकियों में पकड़ती हैं रफ्तार

Thu, 01 Oct 2020 02:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 01 Oct 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Top 5 fastest Desi super bikes in india 2020, Buy Yamaha FZ S V3 to Suzuki Gixxer 155 buy under rs One lakh
Desi superbikes - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

कारों के मुकाबले बाइकों की बिक्री बढ़ रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बजाज ऑटो की ही बिक्री में सितंबर महीने में 10 फीसदी का उछाल आया है। ग्राहक निजी वाहनों के तौर पर दोपहिया वाहनों को तरजीह दे रही हैं। अगर आप एक लाख से भी कम कीमत में स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस दाम में आपको क्रीजर, नेक्ड स्पोर्ट्स बाइक्स और सेमी फेयर्ड स्पोर्टबाइक मिल जाएंगी। हम आपको बता रहे हैं इस बजट में आने वाली ‘सुपर फास्ट’ बाइक्स के बारे में...    

Top 5 fastest Desi super bikes in india 2020, Buy Yamaha FZ S V3 to Suzuki Gixxer 155 buy under rs One lakh
हीरो एक्सट्रीम 200R - फोटो : Hero

Hero Xtreme 200R

200 सीसी कैटेगरी में यह सबसे सस्ती मोटरबाइक है। Hero Xtreme 200R में पावर के लिए 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। Xtreme 200R का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Hero Xtreme 200R की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।    Hero Xtreme 200R में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका कर्ब वजन 149 किलोग्राम है।

  • कीमत- 94,656 रुपये
  • टॉप स्पीड- 115 किमी प्रति घंटा
  • 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में 14.9 सेकंड
     
Top 5 fastest Desi super bikes in india 2020, Buy Yamaha FZ S V3 to Suzuki Gixxer 155 buy under rs One lakh
Suzuki Gixxer 155 - फोटो : Suzuki (File Photo)

Suzuki Gixxer 155

Suzuki Gixxer में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है। Suzuki Gixxer का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 पीएस की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ सिलंगल चैनल एबीएस मिलता है। Suzuki Gixxer में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

  • एक्स-शोरूम कीमत- 1.1 लाख रुपये
  • टॉप स्पीड- 115 किमी प्रति घंटा
  • 15.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 fastest Desi super bikes in india 2020, Buy Yamaha FZ S V3 to Suzuki Gixxer 155 buy under rs One lakh
हीरो एक्सट्रीम 200s - फोटो : hero

Hero Xtreme 200S

Hero Xtreme 200S में पावर के लिए 196.6 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। 200S का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। Hero Xtreme 200S की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है।

  • कीमत- 1 लाख रुपये
  • टॉप स्पीड- 115 किमी प्रति घंटा
  • 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में 15.6 सेकंड
विज्ञापन
Top 5 fastest Desi super bikes in india 2020, Buy Yamaha FZ S V3 to Suzuki Gixxer 155 buy under rs One lakh
TVS अपाचे RTR 160 4V - फोटो : TVS

TVS Apache RTR 160 4V

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी में 197.75 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.5 पीएस की  पावर और 16.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। यह बाइक रेस ट्यून्ड-फ्यूल इंजेक्शन 'RT-Fi' टेक्नोलॉजी से लैस है। TVS Apache RTR 200 4V में RLP (रियर व्हील लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन) कंट्रोल, और RT-slipper क्लच (जो रियर टायर को लॉक होने से बचाता है) के साथ डुअल-चैनल ABS से लैस है। नई मोटरसाइकिल TVS Apache RTR 200 4V में ब्लूटुथ के साथ 'फेदर टच' स्टार्ट, क्लॉ स्टाइल पोजिशन लैंप के साथ एक ऑल-न्यू LED हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

  • एक्स-शोरूम कीमत- 1.2 लाख रुपये
  • टॉप स्पीड- 115 किमी प्रति घंटा
  • 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने में 16 सेकंड
     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed