{"_id":"64d317e58b50c8f8050745f3","slug":"three-electric-suvs-will-be-launched-by-tata-motors-this-year-tata-nexon-punch-harrier-2023-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric SUV: टाटा मोटर्स की ओर से जल्द लॉन्च होंगी यह तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या होंगी खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric SUV: टाटा मोटर्स की ओर से जल्द लॉन्च होंगी यह तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या होंगी खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:18 AM IST
सार
टाटा मोटर्स की ओर से इस के आखिर तक तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से किन एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन तीन एसयूवी को किया जा सकता है। साथ ही हम इनमें मिलने वाली खूबियों की जानकारी भी दे रहे हैं।
2 of 4
टाटा पंच
- फोटो : tata motors
टाटा पंच
टाटा की ओर से पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस माइक्रो एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को साल के आखिर तक पेश कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि पंच ईवी आने के बाद यह देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट
टाटा नेक्सन को कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके फेसलिफ्ट को भी जल्द ही लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नई और बेहतर हैडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट बंपर पर कैमरा, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कुछ फीचर्स को दिया जा सकता है। कंपनी की योजना इसके आईसी इंजन वाले वैरिएंट का फेसलिफ्ट लाने की भी है।
टाटा हैरियर ईवी
टाटा मोटर्स की ओर से हैरियर के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान दिखाया गया था। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे साल के आखिरी तक पेश किया जाएगा। कंपनी हैरियर ईवी में नया और बेहतर डिजाइन देने के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स भी दे सकती है। जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। हैरियर के आईसी इंजन वाले वैरिएंट को भी साथ में फेसलिफ्ट दिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।