{"_id":"677400d943e4b8e5240d654d","slug":"top-5-affordable-cars-with-cruise-control-feature-in-india-know-details-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cruise Control: क्रूज कंट्रोल से ड्राइविंग होती है आसान, ये हैं टॉप-5 सबसे सस्ती कारें जिसमें मिलता है यह फीचर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Cruise Control: क्रूज कंट्रोल से ड्राइविंग होती है आसान, ये हैं टॉप-5 सबसे सस्ती कारें जिसमें मिलता है यह फीचर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 08:04 PM IST
सार
गाड़ी चलाते समय अपने दाहिने पैर को आराम देने की चाहत रखने वाले खरीदारों को क्रूज कंट्रोल फंक्शन वाली कारों को चुनना चाहिए। यहां उन सबसे सस्ती कारों की सूची दी गई है, जो क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गाड़ी चलाते समय अपने दाहिने पैर को आराम देने की चाहत रखने वाले खरीदारों को क्रूज कंट्रोल फंक्शन वाली कारों को चुनना चाहिए। वाहनों में यह फीचर निश्चित RPM पर एक स्थिर गति बनाए रखने में मदद करती है। और फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) में सुधार करने में भी मदद करती है। भारत में क्रूज कंट्रोल वाली सबसे किफायती कार टाटा टियागो है, जो अपने XZ+ वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती है।
यहां उन सबसे सस्ती कारों की सूची दी गई है, जो क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती हैं। इन कारों की कीमत सात लाख रुपये से कम से शुरू होती है और 8 लाख रुपये से कम तक जाती है।
2 of 6
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
Tata Tiago (टाटा टियागो) क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आने वाली सबसे किफायती हैचबैक कार है। इसका XZ+ वेरिएंट यह फीचर देता है। और इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।
3 of 6
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago NRG
क्रूज कंट्रोल फीचर वाली कारों की सूची में अगल नाम Tata Tiago NRG (टाटा टियागो एनआरजी) का है। टियागो एनआरजी, टियागो डिजाइन का एक स्पोर्टियर वर्जन है। इसका टॉप-स्पेक XZ वेरिएंट क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आता है। टियागो एनआरजी में रेगुलर टियागो जैसा ही इंजन है। यानी इसमें भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
इस लिस्ट में तीसरी कार जिसे खरीदार देख सकते हैं वह है Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस)। यह अपने स्पोर्टज वेरिएंट से क्रूज कंट्रोल का फीचर देती है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
इस सूची में अगल नंबर आता है टाटा मोटर्स की एक और कार का, जिसका नाम है Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज)। यह अपने XM+ वेरिएंट से क्रूज कंट्रोल का फीचर प्रदान करती है। टाटा अल्ट्रोज में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।