{"_id":"6773dd0c0be9beb0d90437cf","slug":"self-driving-car-in-china-driverless-vehicles-advantages-and-disadvantages-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Driverless Vehicles: तेजी से आगे बढ़ रहा है चीन! बिना ड्राइवर वाले वाहनों की तैनाती की योजना का खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Driverless Vehicles: तेजी से आगे बढ़ रहा है चीन! बिना ड्राइवर वाले वाहनों की तैनाती की योजना का खुलासा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:31 PM IST
सार
बीजिंग ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी (स्वचालित ड्राइविंग तकनीक) की अनुमति देने के लिए नए नियम पारित किए।
विज्ञापन
1 of 6
Self Driving Car
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बीजिंग ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी (स्वचालित ड्राइविंग तकनीक) की अनुमति देने के लिए नए नियम पारित किए। मीडिया रिपोर्ट में चीन के बीजिंग डेली अखबार की जानकारी का हवाला देते हुए बताया गया है कि सड़क परीक्षण और सुरक्षा मूल्यांकन में सफल होने वाले किसी भी वाहन को सड़क पर चलने की अनुमति दी जाएगी।
2 of 6
Connected Car Technology
- फोटो : Freepik
चीन नए जमाने की तकनीकों का समर्थन कर रहा है जो वाहनों को बिना - या न्यूनतम - मानवीय इनपुट के संचालित करने की अनुमति देती हैं। नए नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि एक व्यस्त महानगर में चालक रहित वाहनों को अनुमति देना भी, हासिल की गई प्रगति के स्तर को दर्शा सकता है।
3 of 6
Autonomous Car
- फोटो : Freepik
नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे और यह उन विभिन्न कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका होगा जो ऑटोनॉमस व्हीकल्स (स्वायत्त वाहनों) या टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी) के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इनमें प्रौद्योगिकी दिग्गज Baidu (बायडू) की सहायक कंपनी Apollo Go (अपोलो गो), Pony.ai (पोनी.एआई), WeRide (वीराइड), AutoX (ऑटोएक्स) और SAIC Motor (एसएआईसी मोटर) शामिल हैं। यहां तक कि टेस्ला ने 2025 में चीन में अपनी फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) लाने की योजना बनाई है। और 2026 से अमेरिका में अपने साइबरकैब का उत्पादन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Waymo Robotaxi
- फोटो : Waymo
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन के 19 शहरों ने पहले ही ऑटोनॉमस टैक्सियों और बसों के परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी है।
विशेष रूप से बीजिंग में, नए नियम आखिरकार सार्वजनिक परिवहन साधनों के लिए ऑटोनॉमस बसों और टैक्सियों को भी कवर करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Amazon Zoox Robotaxi
- फोटो : Zoox
ऑटोनॉमस वाहनों के फायदे और नुकसान
ऑटोनॉमस वाहन अगले कुछ वर्षों में दुनिया में तूफान मचाने का वादा करते हैं। ऑटोनॉमस ड्राइव टेक्नोलॉजी को वर्तमान में पांच लेवल के तहत वर्गीकृत किया गया है - लेवल 1 से लेवल 5 तक। अपने सबसे बुनियादी स्तर पर, इसमें बुनियादी ड्राइविंग कार्यों में मदद के लिए कैमरे शामिल हैं। लेवल 5 पर, वाहन को ड्राइविंग सीट पर किसी इंसान की मौजूदगी की भी जरूरत नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।