फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla Cybertruck Recall: टेस्ला ने 63,000 से ज्यादा साइबरट्रक वापस मंगाए, यह समस्या बनी वजह

Fri, 24 Oct 2025 09:24 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 09:24 AM IST
सार

Tesla (टेस्ला) ने अमेरिका में अपने 63,000 से ज्यादा Cybertruck (साइबरट्रक) वापस मंगाए हैं। अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने बताया कि ये रिकॉल 2024 से 2026 मॉडल ईयर के बीच बनाए गए कुछ साइबरट्रक पर लागू होती है।

विज्ञापन
Tesla Cybertruck Recall 2025 Over 63000 Cybertrucks Reaclled Due to This Problem Know Details
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
Tesla (टेस्ला) ने अमेरिका में अपने 63,000 से ज्यादा Cybertruck (साइबरट्रक) वापस मंगाए हैं। इस रिकॉल की वजह है इन ट्रकों की हेडलाइट्स की रोशनी जरूरत से ज्यादा तेज होना। अधिकारियों का कहना है कि इससे सामने आने वाले ड्राइवरों का ध्यान भटक सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।


अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने बताया कि ये रिकॉल 2024 से 2026 मॉडल ईयर के बीच बनाए गए कुछ साइबरट्रक पर लागू होती है। ये गाड़ियां 13 नवंबर 2023 से 11 अक्तूबर 2025 के बीच बनी हैं और इनमें 2025.38.3 से पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन इंस्टॉल हैं।

यह भी पढ़ें - Chery Arrizo 8: भारत में पेटेंट हुई चेरी एरिजो 8, क्या सड़कों पर जल्द दिखेगी ये चीनी हाइब्रिड सेडान?
Trending Videos
Tesla Cybertruck Recall 2025 Over 63000 Cybertrucks Reaclled Due to This Problem Know Details
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
अब तक नहीं हुआ कोई हादसा
एजेंसी के मुताबिक, फिलहाल इस समस्या से जुड़ा कोई हादसा, चोट या मौत का मामला सामने नहीं आया है। टेस्ला, जो अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व में है, इस समस्या को ठीक करने के लिए मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रही है। यानी ग्राहकों को किसी सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी, गाड़ी का सॉफ्टवेयर अपने आप अपडेट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Automatic Car: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान
Tesla Cybertruck Recall 2025 Over 63000 Cybertrucks Reaclled Due to This Problem Know Details
Tesla Cybertruck Crash - फोटो : X/@MrChallinger
सेल्फ-ड्राइविंग फीचर की भी जांच शुरू
यही नहीं, इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी रेगुलेटर्स ने टेस्ला के सेल्फ-ड्राइविंग फीचर पर भी नई जांच शुरू की है। दरअसल, दर्जनों मामलों में टेस्ला कारों ने लाल बत्ती पार की या गलत दिशा में चलाई गईं, जिनमें कुछ दुर्घटना और चोटें भी हुईं।

NHTSA ने बताया कि वह 58 ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिनमें टेस्ला की "फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड" पर चल रही गाड़ियां ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़ी गईं। इन घटनाओं में 12 से ज्यादा हादसों, कई आग लगने के मामले और करीब 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें - Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने ब्रिटेन में रखा कदम, मोटोजीबी के साथ साझेदारी में शुरू करेगी कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Cybertruck Recall 2025 Over 63000 Cybertrucks Reaclled Due to This Problem Know Details
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
पहले भी हो चुकी है साइबरट्रक की बड़ी रिकॉल
यह पहली बार नहीं है जब साइबरट्रक को वापस बुलाया गया हो। इस साल मार्च में भी अमेरिका में 46,000 से ज्यादा साइबरट्रक रिकॉल किए गए थे। उस वक्त NHTSA ने बताया था कि विंडशील्ड के दोनों किनारों पर लगी बाहरी पैनल ड्राइविंग के दौरान निकल सकती है, जिससे सड़क पर दूसरे वाहनों के लिए खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!
विज्ञापन
Tesla Cybertruck Recall 2025 Over 63000 Cybertrucks Reaclled Due to This Problem Know Details
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला की घटती कमाई पर असर
इस बीच टेस्ला ने लगातार चौथी बार मुनाफे में गिरावट दर्ज की है। कंपनी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 37 प्रतिशत घटकर 1.4 अरब डॉलर (करीब 11,600 करोड़ रुपये) रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2.2 अरब डॉलर था। 

हालांकि बिक्री में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन विश्लेषकों के मुताबिक इसका बड़ा कारण था, 7,500 डॉलर के ईवी टैक्स क्रेडिट का 1 अक्तूबर को खत्म होना, जिसके चलते ग्राहकों ने जल्दी गाड़ियां खरीद लीं। अब आशंका है कि आने वाली तिमाही की बिक्री पर इसका असर पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed