{"_id":"65e5cb067715a5ccbb04be57","slug":"tesla-and-thailand-in-talks-for-electric-vehicle-manufacturing-facility-claims-report-2024-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला अपना अगला मैन्युफेक्चरिंग प्लांट थाईलैंड में लगा सकती है, सरकार के साथ जारी है बातचीत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: टेस्ला अपना अगला मैन्युफेक्चरिंग प्लांट थाईलैंड में लगा सकती है, सरकार के साथ जारी है बातचीत
Mon, 04 Mar 2024 07:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Tesla car
- फोटो : Tesla (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ला एक नई उत्पादन सुविधा (मैन्युफेक्चरिंग प्लांट) पर काम शुरू करने के लिए थाईलैंड का चुनाव कर सकता है। अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता नए बाजारों में विस्तार करने पर विचार कर रहा है। और इसके लिए उसे अपनी मैन्युफेक्चरिंग क्षमताओं को कई गुना बढ़ाने की जरूरत है।
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla (For Reference Only)
टेस्ला के अगले प्लांट के लिए उपयुक्त जगह की तलाश कुछ समय से चल रही है। कंपनी के पास अमेरिका, चीन और जर्मनी जैसे देशों में प्लांट हैं। और उसने पुष्टि की है कि वह जल्द ही मैक्सिको में एक नए प्लांट के लिए प्रयास शुरू करेगी। लेकिन दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजार में बेहतर पकड़ बनाना प्राथमिकता हो सकती है। खासकर इसलिए क्योंकि चीनी प्रतिद्वंद्वी यहां के कई बाजारों में बड़ी तरक्की कर रहे हैं।
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla (For Reference Only)
क्या थाईलैंड अमेरिकी ईवी दिग्गज की जरूरतों को पूरा करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाई प्रधानमंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि टेस्ला के अधिकारियों के साथ बातचीत वास्तव में चल रही है। सुपाकॉर्न कांगसोमजीत ने कहा कि अगर ये बातचीत सफल होती है, तो यहां का प्लांट ईवी और बैटरी दोनों का निर्माण करेगा।
चीनी ईवी निर्माता पहले से ही थाईलैंड को बैटरी से चलने वाले वाहनों के लिए एक प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में देख रहे हैं। और कुल 1.44 अरब डॉलर के निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।
चीनी ईवी निर्माता पहले से ही थाईलैंड को बैटरी से चलने वाले वाहनों के लिए एक प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में देख रहे हैं। और कुल 1.44 अरब डॉलर के निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BYD
- फोटो : For Reference Only
थाईलैंड ही क्यों
थाईलैंड की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन, कृषि और सर्विस पर निर्भर करती है। और जबकि इनके अर्थव्यवस्था के मूल में बने रहने की उम्मीद है। यहां की सरकार चाहती है कि देश ईवी मैन्युफेक्चरिंग के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभरे।
चीनी आ रहे हैं और पूरे जोश से भरे हैं। ईवी में वैश्विक ताज के लिए टेस्ला को चुनौती देने वाली कंपनी BYD ने पहले ही बैंकॉक की राजधानी से लगभग 180 किलोमीटर दूर रेयॉन्ग में एक प्लांट की आधारशिला रखी है। Neta एक अन्य चीनी ईवी कंपनी है जो यहां मौजूद है। और उसने बैंकॉक में एक मॉडल Neta V-II इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया है।

BYD Car
- फोटो : For Reference Only
थाईलैंड कई प्रकार के प्रोत्साहन और सुविधाएं देकर निर्माताओं को लुभा रहा है। जिसका मकसद विदेशे से ज्यादा निर्माताओं को देश में लाना है। ताकी थाईलैंड 2030 तक सभी वाहन उत्पादन का 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक करने के अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।