फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाटा मोटर्स: हैरियर, नेक्सन और अल्ट्रोज के बाद अब आ रहा है सफारी का डार्क एडिशन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

Sat, 15 Jan 2022 05:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
tata safari dark edition launch date in india tata safari dark edition teaser tata safari dark edition 2022 tata motors dark range tata motors dark edition
Tata Safari - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपने एक फ्लैगशिप मॉडल का एक और डार्क एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कार निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Tata Safari (टाटा सफारी) के टॉप वैरिएंट का एक टीजर जारी किया है। कंपनी का कहना है कि वह इसकी लॉन्चिंग 17 जनवरी को करेगी। 

टाटा सफारी डार्क एडिशन इस वर्जन को हासिल करने वाला टाटा मोटर्स का चौथा मॉडल होगा। पिछले साल की शुरुआत में, टाटा मोटर्स ने हैरियर एसयूवी, नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक के डार्क एडिशन वर्जन लॉन्च किए थे। 
tata safari dark edition launch date in india tata safari dark edition teaser tata safari dark edition 2022 tata motors dark range tata motors dark edition
Tata Safari 2021 - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
टीजर वीडियो
टाटा मोटर्स द्वारा साझा किए गए टीजर में सफारी की तीन-पंक्ति वाली सात-सीटर एसयूवी की ग्रिल गहरे रंगों में दिखाई गई है। 
 
tata safari dark edition launch date in india tata safari dark edition teaser tata safari dark edition 2022 tata motors dark range tata motors dark edition
Tata Motors delivering 1st All New Safari to Actor-singer Parmish Verma - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
इसे हैरियर, नेक्सन और अल्ट्रोज डार्क एडिशन जैसे कॉस्मेटिक अपडेट मिलने की संभावना है। इस एसयूवी के एक्सटीरियर के ऑल-ब्लैक थीम के साथ मैच करने के लिए केबिन के अंदर के कुछ एलिमेंट्स भी इसकी 'डार्क' अपील के जैसे हो सकते हैं। सफारी एसयूवी के बाकी स्पेसिफिकेशंस समान रहने की संभावना है, जैसा कि अन्य तीन मॉडलों के साथ हुआ है।

टाटा मोटर्स ने सफारी एसयूवी को 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया था। बाद में सितंबर में, कंपनी ने सफारी एसयूवी का गोल्ड एडिशन वर्जन भी लॉन्च किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata safari dark edition launch date in india tata safari dark edition teaser tata safari dark edition 2022 tata motors dark range tata motors dark edition
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
सफारी 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है जो 168 बीएचपी का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी में तीन ड्राइव मोड्स - सिटी, स्पोर्ट्स, इको भी हैं। तीन-पंक्ति केबिन लेआउट के साथ, सफारी 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में आती है। यह 6-सीटर वैरिएंट में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स के साथ आती है। 
विज्ञापन
tata safari dark edition launch date in india tata safari dark edition teaser tata safari dark edition 2022 tata motors dark range tata motors dark edition
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors
फीचर्स
सफारी में आईआरए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के सुरक्षा सिस्टम की बात करें तो इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग के साथ-साथ EBD, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed