फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Punch: टाटा पंच एसयूवी ने हासिल किया दो लाख यूनिट का प्रमुख उत्पादन मील का पत्थर, जानें खूबियां

Fri, 12 May 2023 07:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Tata Punch micro SUV acheives production milestone of two lakh units Know Price Features Specs
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसकी माइक्रो एसयूवी Punch (पंच) ने अब दो लाख यूनिट्स के महत्वपूर्ण उत्पादन मील के पत्थर को छू लिया है। Tata Punch SUV की कीमत बेस प्योर वैरिएंट के लिए 6 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप क्रिएटिव (O) वैरिएंट के लिए 9.50 लाख रुपये तक जाती है। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5 स्टार रेटिंग मिली है। 
Tata Punch micro SUV acheives production milestone of two lakh units Know Price Features Specs
Tata Punch GNCAP crash test - फोटो : GNCAP
क्या हैं खूबियां
टाटा पंच को 2021 के अक्तूबर में लॉन्च किया गया था। उस समय कार बाजार में एसयूवी बॉडी टाइप की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए वाहन निर्माता ने इसका भरपूर फायदा उठाने के लिए पंच को एसयूवी बॉडी टाइप में पेश किया। टाटा पंच एक ऐसे डिजाइन के साथ उतारी गई है जो कंपनी की अन्य एसयूवी जैसे कि Safari (सफारी), Harrier (हैरियर) से प्रेरित है। कंपनी ने इस एसूयवी में कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए, जो इसे दूसरी कारों से अलग बनाती है। वाहन को कई कारणों से पसंद किया गया है जिसमें तुलनात्मक रूप से सस्ती कीमत, एक शानदार इंजन और आकर्षक बॉडी स्टाइल शामिल हैं। 
Tata Punch micro SUV acheives production milestone of two lakh units Know Price Features Specs
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
वैरिएंट्स
टाटा पंच  Pure और Pure (O) बेस वैरिएंट्स में पेश किया जाता है जिसमें सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन होता है। जबकि Adventure, Adventure (O), Accomplished, Accomplished (O), Creative और Creative (O) वैरिएंट्स दोनों मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।

साइज 
टाटा पंच की लंबाई 3827 mm, चौड़ाई 1742 mm, ऊंचाई 1615 mm है। वहीं इस एसयूवी का व्हीलबेस 2425 mm है। यह टाटा की सबसे छोटी एसयूवी है। इसमें 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इस कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Punch micro SUV acheives production milestone of two lakh units Know Price Features Specs
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
टाटा मोटर्स ने पंच एसयूवी को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। इस कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। टाटा पंच एसयूवी में डायनाप्रो टेक्नोलॉजी वाला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी का विकल्प मिलता है। 

टॉप स्पीड
Tata Punch एसयूवी 6.5 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में इसे लगभग 16 सेकंड का समय लगता है। 
विज्ञापन
Tata Punch micro SUV acheives production milestone of two lakh units Know Price Features Specs
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
फीचर्स
टाटा पंच में काफी फीचर्स मिलते हैं। इस कार में पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर-सीट आर्मरेस्ट, 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और बहुत कुछ मिलता है।

कलर ऑप्शंस
टाटा पंच एसयूवी 7 कलर ऑप्शंस में आती है। इसमें टॉरनेडो ब्लू, कैलिप्सो रेड, मीटियर ब्रॉन्ज, एटॉमिक ऑरेंज, ट्रॉपिकल मिस्ट, डेटोना ग्रे और ऑर्कस व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed