{"_id":"61c447742639ea7f913ac39e","slug":"tata-motors-to-launch-its-first-cng-powered-vehicles-tiago-cng-and-tigor-cng-unofficial-bookings-open","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएनजी कार: Tata Tiago CNG और Tigor CNG की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू, जनवरी 2022 में हो सकती है लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
सीएनजी कार: Tata Tiago CNG और Tigor CNG की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू, जनवरी 2022 में हो सकती है लॉन्च
Thu, 23 Dec 2021 03:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:25 PM IST
सार
टाटा मोटर्स अब अपने पहले सीएनजी से चलने वाले वाहनों - Tiago CNG (टियागो सीएनजी) और Tigor CNG (टिगोर सीएनजी) को लॉन्च करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स लंबे समय से सीएनजी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करने पर विचार कर रही है। इस सेगमेंट में अब तक सिर्फ दो खिलाड़ियों - मारुति सुजुकी और ह्यूंदै का ही दबदबा रहा है। पहले कोरोना महामारी की वजह से हुई देरी और अब सेमिकंडक्टर चिप की कमी के वैश्विक संकट के चलते, टाटा मोटर्स अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार नहीं कर पा रही है, नहीं तो यह और जल्दी हो सकता था। लेकिन टाटा मोटर्स अब अपने पहले सीएनजी से चलने वाले वाहनों - Tiago CNG (टियागो सीएनजी) और Tigor CNG (टिगोर सीएनजी) को लॉन्च करने के लिए तैयार है।
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
टेस्टिंग के दौरान कई बार आई नजर
टाटा मोटर्स की सीएनजी से चलने वाले Tiago (टियागो) और Tigor (टिगोर) मॉडल्स को सार्वजनिक तौर पर सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया। हाल ही में, पुणे में Tiago सीएनजी के टेस्ट मॉडल को देखा गया था और इसकी स्पाय तस्वीरें सामने आईं थी। टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से ढंका हुआ नहीं था और उस पर 'ऑन टेस्ट बाय एआरएआई' का स्टिकर लगा हुआ था। कार के पीछे उत्सर्जन परीक्षण उपकरण लगे हुए थे। एआरएआई एमिशन/माइलेज रेटिंग किसी कार के आधिकारिक लॉन्च से पहले टेस्टिंग का आखिरी चरण होता है। खबरों के मुताबिक नई Tiago CNG और Tigor CNG को नए साल के जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

लुक और डिजाइन
टेस्टिंग मॉडल की स्पॉय तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि CNG वेरिएंट का डिजाइन उनके स्टैंडर्ड ICE (इंटनल कंब्शन इंजन) मॉडल्स के फेसलिफ्टेड वर्जन के जैसा होगा। यानी डिजाइन या साइज के लिहाज से सीएनजी मॉडल में कोई बड़ा बदलाव देखे जाने की उम्मीद कम है। एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, फॉग लैंप, शार्क फिन एंटीना, LED स्टॉप लैंप, LED टेल लाइट्स जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। सीएनजी मॉडल के इंटीरियर की कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि जैसा कि पहले बताया जा गया है, रेगुलर मॉडल से किसी भी बड़े अंतर की उम्मीद नहीं की जा रही है। कार में नए मल्टी स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के फ्रंट ग्रिल में ट्राइ-एरो थीम मिलता है जो कार की पहचान है।

Tata Tiago XTA AMT
- फोटो : Amar Ujala
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो कंपनी इस कार में वही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन इस समय 85 bhp का अधिकतम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मॉडल में यह इंजन कम पावर जेनरेट कर सकता है। बता दें कि टियागो की अच्छी खासी बिक्री होती है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे।

Tata Car Interior
- फोटो : Tata Motors
कैसे होंगे फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Tiago CNG XZ वेरिएंट में वही फीचर्स होंगे जो स्टैंडर्ड XZ ट्रिम में मिलते हैं। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांड, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वन-टच ड्रॉउन ड्राइवर विंडो, कूल्ड ग्लव बॉक्स और बहुत कुछ शामिल हैं। XT ट्रिम में फ्रंट और रियर पावर विंडो, पियानो ब्लैक इंटीरियर इंसर्ट और स्टीयरिंग व्हील, Tata ConnectNext एप्लिकेशन सपोर्ट और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स मिलते हैं।