फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Altroz CNG: जल्द आ रही है टाटा अल्ट्रोज सीएनजी, मिलेगा सनरूफ का फीचर, जानें अनुमानित कीमत

Sat, 22 Apr 2023 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
tata altroz cng car launch date tata altroz cng features and specifications tata altroz cng expected price
Tata Altroz iCNG - फोटो : Amar Ujala
Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz (अल्ट्रोज) का CNG वर्जन लाने वाली है। कंपनी ने Tata Altroz CNG का पहला टीजर जारी किया है। जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होगी। मॉडल के लिए बुकिंग 21,000 रुपये की शुरुआती राशि पर पहले ही शुरू हो चुकी है। इसकी कीमतों की आधिकारिक घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। टीजर वीडियो से पता चलता है कि यह मॉडल में सुरक्षित ईंधन भरने और सीएनजी फंक्शन में सीधे शुरू करने के लिए एक माइक्रो स्विच दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सनरूफ भी मिलेगा। कार निर्माता ने यह भी खुलासा किया है कि Tata Altroz CNG को चार वैरिएंट्स- XE, XM+, XZ और XZ+ S में उपलब्ध कराया जाएगा। सनरूफ सिर्फ टॉप-एंड XZ+ S ट्रिम में मिलेगा। 
tata altroz cng car launch date tata altroz cng features and specifications tata altroz cng expected price
Tata Altroz iCNG - फोटो : Tata Motors
फीचर्स
कंपनी हैचबैक के रेगुलर पेट्रोल वैरिएंट को भी सनरूफ फीचर के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Tata Altroz अपने सेगमेंट में यह फीचर देने वाली पहली गाड़ी होगी। इसकी फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। Altroz CNG लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर्स, एंबियंट मूड लाइटिंग, Isofix चाइल्ड माउंट एंकरेज और डुअल फ्रंट एयरबैग के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आएगी। 
tata altroz cng car launch date tata altroz cng features and specifications tata altroz cng expected price
Tata Altroz iCNG - फोटो : Amar Ujala
इंजन पावर
Tata Altroz CNG में एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे डुअल-सिलेंडर iCNG टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है। 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ गैसोलीन यूनिट, 83PS का पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। iCNG टेक्नोलॉजी के साथ, यह सेटअप अधिकतम 77PS का पावर और 97Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata altroz cng car launch date tata altroz cng features and specifications tata altroz cng expected price
Tata Altroz iCNG - फोटो : Amar Ujala
बड़ा बूट स्पेस
इस मॉडल के बारे में खास बात यह है कि Tata Altroz iCNG ब्रांड की नई ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो बूट में कार्गो स्पेस को ऑप्टिमाइज करती है। बड़ा बूट स्पेस
हर सिलेंडर की क्षमता 30-लीटर है। सीएनजी टैंक को नीचे और फ्लैट सतह पर रखा गया है, जिससे बूट स्पेस का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सीएनजी टैंक बड़े करीने से रखे गए हैं। जिससे यूजर्स को इस्तेमाल करने लायक कार्गो क्षमता के लिए बूट स्पेस से कोई बड़ा समझौता नहीं करना पड़ता है। 
विज्ञापन
tata altroz cng car launch date tata altroz cng features and specifications tata altroz cng expected price
Tata Altroz iCNG - फोटो : Tata Motors
अनुमानित कीमत और मुकाबला
इस समय अल्ट्रोज हैचबैक मॉडल लाइनअप की एक्स-शोरूम कीमत 6.45 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 10.40 लाख रुपये तक जाती है। इसके सीएनजी वर्जन की कीमत पेट्रोल मॉडल की तुलना में लगभग 1 लाख रुपये ज्यादा होने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर Tata Altroz CNG का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno CNG और Toyota Glanza CNG से होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed