{"_id":"67cc1784d81fca56170bd6fc","slug":"skoda-kylaq-vs-kia-syros-compact-suv-base-variants-comparison-know-details-2025-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Kylaq Vs Kia Syros: स्कोडा काइलैक और किआ साइरोस के बेस वेरिएंट में कौन बेहतर? जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Kylaq Vs Kia Syros: स्कोडा काइलैक और किआ साइरोस के बेस वेरिएंट में कौन बेहतर? जानें डिटेल्स
Sat, 08 Mar 2025 03:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 08 Mar 2025 03:40 PM IST
सार
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में दो नई गाड़ियां लॉन्च हुई हैं - Skoda Kylaq (स्कोडा काइलैक) और Kia Syros (किआ साइरोस)। आइए जानते हैं कि इन दोनों एसयूवी के बेस मॉडल में कौन-से फीचर्स मिलते हैं और कौन-सी एसयूवी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Skoda Kylaq Vs Kia Syros
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में दो नई गाड़ियां लॉन्च हुई हैं - Skoda Kylaq (स्कोडा काइलैक) और Kia Syros (किआ साइरोस)। दोनों ही गाड़ियां बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं और ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। आमतौर पर कार के टॉप वेरिएंट में प्रीमियम फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी होती है, जबकि बेस मॉडल में सीमित फीचर्स मिलते हैं। भारत में कई लोग, खासकर वे जो कम बजट में बड़ी कार चाहते हैं, बेस वेरिएंट खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि काइलैक और साइरोस के एंट्री-लेवल वेरिएंट में क्या खास है? आइए जानते हैं कि इन दोनों एसयूवी के बेस मॉडल में कौन-से फीचर्स मिलते हैं और कौन-सी एसयूवी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है।
Skoda Kylaq
- फोटो : Skoda
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन बेहतर?
दोनों एसयूवी के बेस वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। Skoda Kylaq में 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS का पावर और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे भी 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
वहीं, Kia Syros में स्मार्टस्ट्रीम 1.0-लीटर T-GDi पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120 PS का पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
अगर पावर की बात करें, तो Syros का इंजन ज्यादा पावरफुल है, लेकिन Kylaq का टॉर्क थोड़ा ज्यादा है।

Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
बेस वेरिएंट में फीचर्स में कौन सी SUV आगे?
हालांकि Kia Syros की कीमत ज्यादा है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह Kylaq से आगे नजर आती है। इसमें फ्लश-डोर हैंडल्स, शार्क फिन एंटेना, डबल डी-कट स्टीयरिंग व्हील, 4.2-इंच कलर TFT MID, 12.3-इंच HD टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रियरव्यू कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, और रियर डोर सनशेड कर्टेंस जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
दूसरी ओर, Kylaq के बेस वेरिएंट में LED हेडलाइट्स और DRLs, LED टेललैंप्स, रूफ रेल्स, मैनुअल AC, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, LED रीडिंग लैंप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अगर फीचर्स की बात करें, तो Syros ज्यादा एडवांस और प्रीमियम फील देती है, जबकि Kylaq में बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

Skoda Kylaq SUV
- फोटो : Skoda Auto
सुरक्षा में कौन है बेहतर?
सेफ्टी फीचर्स के मामले में दोनों एसयूवी अच्छा प्रदर्शन करती हैं। Kia Syros में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ABS के साथ EBD, ब्रेकफोर्स असिस्ट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, और इम्पैक्ट-सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक जैसे फीचर्स मिलती हैं।
Skoda Kylaq भी 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, डिस्क ब्रेक वाइपिंग, रियर पार्किंग सेंसर्स और ऑटोमैटिक स्पीड-सेंसिटिव सेंट्रल लॉकिंग के साथ आती है। स्कोडा का दावा है कि Kylaq में 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।
हालांकि, Kylaq की सेफ्टी रेटिंग Syros से बेहतर है। Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) क्रैश टेस्टिंग में Kylaq ने एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। जबकि Kia Syros को अभी इस टेस्ट में परखा नहीं गया है।

कीमत में कौन है सस्ती?
Kia Syros की शुरुआती कीमत करीब 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Skoda Kylaq इससे काफी सस्ती है। इसका बेस वेरिएंट करीब 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम में उपलब्ध है। यानी कीमत के मामले में Kylaq ज्यादा किफायती विकल्प है।