फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Kushaq: स्कोडा कुशाक का जलवा बरकरार, 6 महीने में बुकिंग का आंकड़ा 20000 के पार, जानें फीचर्स और कीमत

Wed, 15 Dec 2021 05:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 05:24 PM IST
सार

स्कोडा हाल ही में लॉन्च अपने शानदार मॉडलों के साथ भारतीय बाजार में काफी अच्छी कामयाबी का स्वाद चख रही है। जून 2021 में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक ने 20,000 से अधिक बुकिंग हासिल कर ली है।

विज्ञापन
skoda kushaq booking news Skoda Kushaq SUV crosses 20000 bookings in six months know skoda kushaq price features specifications
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
स्कोडा हाल ही में लॉन्च अपने शानदार मॉडलों के साथ भारतीय बाजार में काफी अच्छी कामयाबी का स्वाद चख रही है। Volkswagen AG (फॉक्सवैगन एजी) बैनर तले चेक वाहन निर्माता कंपनी सेडान और एसयूवी जैसे सेगमेंट में कुछ रोमांचक मॉडल उतार रही है। इस साल भारत में ऑटो प्रमुख द्वारा लॉन्च किए गए सबसे आशाजनक उत्पादों में से एक Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) एसयूवी है। जून 2021 में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक ने 20,000 से अधिक बुकिंग हासिल कर ली है। मिड-साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा कुशाक का मुकाबला Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) जैसी कुछ लोकप्रिय कारों से है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद स्कोडा कुशाक अपनी अलग पहचान और जगह बनाने में कामयाब रही है। 
skoda kushaq booking news Skoda Kushaq SUV crosses 20000 bookings in six months know skoda kushaq price features specifications
2021 Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
स्कोडा इंडिया ने इस साल नवंबर में कुल 2,196 कारों की बिक्री की थी, जो नवंबर 2020 की बिक्री से 108 प्रतिशत ज्यादा है। इसका ज्यादातर श्रेय कुशाक एसयूवी को जाता है। 10.49 लाख से लेकर 17.59 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च की गई, स्कोडा कुशाक उन प्रमुख मॉडलों में से एक है जो भारत में वाहन निर्माता की बिक्री को बढ़ा रही है। MQB A0 आर्किटेक्चर पर आधारित यह एसयूवी फॉक्सवैगन एजी की भारत 2.0 परियोजना के तहत प्रमुख मॉडलों में से एक है। 
skoda kushaq booking news Skoda Kushaq SUV crosses 20000 bookings in six months know skoda kushaq price features specifications
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
इंजन और वेरिएंट्स
स्कोडा कुशाक कुल तीन वेरिएंट्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध है। नई 2021 Skoda Kushaq कार दमदार पेट्रोल इंजन में मिलती है। 1.0-लीटर 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 115 PS का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर TSI 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 150 PS का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
skoda kushaq booking news Skoda Kushaq SUV crosses 20000 bookings in six months know skoda kushaq price features specifications
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
दमदार फीचर्स
नई कुशाक एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक काफी बड़ा और स्पेसियस केबिन मिलता है। जिसमें एक 10-इंच डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बहुत कुछ मिलता है। सेंट्रल एसी वेंट टचस्क्रीन के नीचे दी गई हैं, जिसके नीचे फेदर-टच एचवीएसी कंट्रोल मौजूद हैं। इसके साथ ही एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 6-स्पीकर और एक 50w सबवूफर, इंटरनल मेमोरी स्टोरेज, वायरलेस स्मार्टलिंक, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और माय स्कोडा कनेक्ट एप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स
Kushaq के टॉप-स्पेक में 6-एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, और एक मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
skoda kushaq booking news Skoda Kushaq SUV crosses 20000 bookings in six months know skoda kushaq price features specifications
skoda kushaq - फोटो : skoda
लुक और डिजाइन
2021 Skoda Kushaq एसयूवी के बेहद खास फ्रंट लुक और बड़े बोनट की वजह से इसमें और Skoda SUV (स्कोडा एसयूवी) फैमिली की गाड़ियों के बीच काफी समानता है। नई Skoda Kushaq का लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसके चौड़े ग्रिल में बहुत शानदार दोहरे स्लैट्स लगे हैं, फ्रेम और स्लैट्स, दोनों लीड क्रिस्टल से बने हैं और बेहद आकर्षक एलईडी रोशनी से तो उनकी खूबसूरती और निखर जाती है। दो- भागों में बंटे एलईडी हेडलाइट्स की बनावट पूरी तरह क्रिस्ट की है। इसका ऊपरी हिस्सा स्कोडा ग्रिल को छूता है, और इसमें लगे बेहद खूबसूरत ग्लास एलिमेंट्स एलईडी डिप्ड बीम, एलईडी हाई बीम और एल-आकार का एलईडी मॉड्यूल बनाते हैं, जो दिन में इस्तेमाल होने वाली लाइट्स और इंडिकेटर्स के लिए है। इसके नीचे एलईडी फॉग लाइट्स लगाए गए हैं। नक्काशीदार बंपर के ऊपरी हिस्से की बारीकियों को और बेहतर बनाया गया है जिसका रंग गाड़ी की बॉडी की तरह ही है, और इसमें अधिक चौड़े, क्रिस्टलीय, जालीदार एयर इनलेट लगे हैं। निचले हिस्से में बेहद मजबूत, एल्यूमीनियम फ्रंट स्पॉइलर लगाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed