फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW iX: भारत में लॉन्च के पहले दिन बिक गया बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी iX का पहला बैच, जानें खासियतें

Tue, 14 Dec 2021 07:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 07:06 PM IST
सार

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने मंगलवार को जानकारी दी कि लॉन्च के पहले दिन उसकी फुल इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव iX (आईएक्स) मॉडल की पहली खेप पूरी तरह से बिक चुकी है।

विज्ञापन
BMW India says first batch of its fully electric all-wheel BMW iX SUV sold out on first day of launch Know bmw ix safety rating price features range
BMW iX Electric Car - फोटो : For Reference Only
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने मंगलवार को जानकारी दी कि लॉन्च के पहले दिन उसकी फुल इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव iX (आईएक्स) मॉडल की पहली खेप पूरी तरह से बिक चुकी है। BMW iX इलेक्ट्रिक एसयूवी को आधिकारिक तौर पर सोमवार को देश में पूरी तरह से निर्मित (CBU) रूट के जरिए 1.16 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया।


अब अगले साल हो सकेगी बुकिंग
कंपनी ने ग्राहकों के लिए बुकिंग का पहला चरण ऑनलाइन और बीएमडब्ल्यू इंडिया डीलरशिप पर खोला, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कंपनी की इस पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी अगले साल अप्रैल से शुरू होगी। जर्मन वाहन निर्माता ने कहा है कि वह साल 2022 की पहली तिमाही में बुकिंग के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी।
BMW India says first batch of its fully electric all-wheel BMW iX SUV sold out on first day of launch Know bmw ix safety rating price features range
Vikram Pawah, President, BMW India launched BMW iX - फोटो : BMW India
कंपनी की उम्मीदें
BMW iX के साथ कंपनी ने भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। BMW iX कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है। BMW iX भारत में Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी), Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन) और  Porsche Taycan (पोर्शे टेयकेन) जैसी कारों को टक्कर देगी। 

यह कंपनी के इरादे का एक बड़ा प्रदर्शन है कि वह क्लीन मोबिलिटी की ओर अपना रास्ता बनाना चाहती है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "हमें विश्वास था कि पहली बार पेश की जा रही बीएमडब्ल्यू आईएक्स एक मांग वाला उत्पाद होगा। पहले दिन बेची गई सभी यूनिट्स के साथ, अब हम अन्य ग्राहकों की मांगों को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं जो इस एक्सक्लूसिव इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू SAV के मालिक बनने का इंतजार कर रहे हैं।"
BMW India says first batch of its fully electric all-wheel BMW iX SUV sold out on first day of launch Know bmw ix safety rating price features range
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
दो वेरिएंट्स
BMW iX ऑल-न्यू एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम पर आधारित है और BMW X5 (बीएमडब्ल्यू एक्स5) के साइज के लगभग बराबर है। कार में बीएमडब्ल्यू की पांचवीं पीढ़ी के ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में BMW iX दो वेरिएंट्स- xDrive 40 और xDrive 50 में आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW India says first batch of its fully electric all-wheel BMW iX SUV sold out on first day of launch Know bmw ix safety rating price features range
BMW iX Electric Car - फोटो : BMW
ड्राइविंग रेंज
BMW iX xDrive 40 वैरिएंट में 71 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर अधिकतम 414 किमी की रेंज देता है। डुअल मोटर्स का आउटपुट 322 BHP और 630 Nm है। जबकि xDrive 50 वैरिएंट में 105.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 611 किमी की अधिकतम रेंज देता है। यह वैरिएंट 516 BHP का पावर और 765 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
विज्ञापन
BMW India says first batch of its fully electric all-wheel BMW iX SUV sold out on first day of launch Know bmw ix safety rating price features range
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
बैटरी और चार्जिंग
BMW iX में फास्ट चार्जिंग सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है, जो डीसी फास्ट चार्जिंग को 195kW तक सक्षम बनाता है। इससे xDrive 50 वैरिएंट की बैटरी को सिर्फ 35 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि, iX xDrive 40 को DC चार्जर का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 31 मिनट का समय लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed