भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी का बोलबाला है। एसयूवी की दीवानगी और त्योहारी सीजन की वजह से अक्तूबर में भारतीय वाहन उद्योग ने बिक्री में 32.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। लेकिन इस श्रेणी में बिक्री में कोई खास प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद, कुछ कंपनियां सेडान पर ध्यान केंद्रित करने से पीछे नहीं हट रही हैं।
2 of 5
2024 Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने इस महीने की शुरुआत में नई डिजायर सेडान को एक बेहद अपग्रेडेड वर्जन के साथ लॉन्च किया है। ताकि नए मॉडल के साथ बिक्री संख्या में बढ़ोतरी हो सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति के एमडी और सीईओ हिसाशी टेकाउची कहते हैं, "यह सिर्फ अपग्रेड नहीं है, बल्कि हमने इसमें छह एयरबैग और 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग सहित सभी नए फीचर्स जोड़े हैं। ताकि इसे जितना संभव हो सके उतना बेहतर बनाया जा सके।" उन्होंने कहा कि एसयूवी के युग में आधुनिकीकरण में सेडान को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
मारुति के बिक्री एवं विपणन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा कि बाजार में सेडान कारों की अपनी अलग पहचान है।
3 of 5
2024 Honda Amaze
- फोटो : Honda
होंडा आम तौर पर सेडान पर केंद्रित कंपनी रही है। लंबे समय से होंडा सिटी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। होंडा के उपाध्यक्ष कुणाल बहल कहते हैं कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल सेडान कार अमेज में भारी निवेश किया है, जिसे "सिर्फ भारतीय बाजार के लिए" अपग्रेड किया गया है। वे आगे कहते हैं, "जबकि एसयूवी निश्चित रूप से इस मौसम का स्वाद है, कार का असली एहसास अभी भी तीन-बॉक्स सेडान से आता है और ऐसे कई ग्राहक हैं जो उन्हें चाहते हैं। साथ ही, कई लोग हैचबैक को छोड़कर फीचर्स और डिजाइन से भरपूर सेडान की ओर रुख कर रहे हैं।"
4 of 5
Skoda Slavia Sedan Car
- फोटो : Skoda
कार बाजार में सेडान की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से घटकर अब 9 प्रतिशत रह जाने के बावजूद, फॉक्सवैगन (VW) और स्कोडा ( Skoda) ने भी अपने ट्विन सेडान (VW की वर्टस और स्कोडा की स्लाविया) के साथ बाजार में एंट्री किया है। इन कारों का ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 180 मिमी है, जो उन्हें कुछ एंट्री लेवल एसयूवी कारों के बराबर रखता है।
5 of 5
Mercedes-Benz E-Class LWB 2024
- फोटो : Mercedes-Benz
और ऐसा सिर्फ मुख्यधारा की कार निर्माता कंपनियों तक ही सीमित नहीं है, जो अभी भी सेडान कारों के दीवाने हैं। मर्सिडीज-बेंज ने हाल ही में अपनी ई-क्लास सेडान की नई पीढ़ी से पर्दा उठाया है। जो न सिर्फ इसके पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, बल्कि लग्जरी इंडस्ट्री की लाइन-अप में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि मर्सिडीज के भारतीय कारोबार में सेडान का योगदान अभी भी 45 प्रतिशत है।