फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Offers: त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी लोकप्रिय कार ब्रांड्स पर ऑफर की भरमार, जानें डिटेल्स

Wed, 20 Nov 2024 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

एक उद्योग विश्लेषक ने बताया कि चूंकि मौजूदा इन्वेंट्री का स्तर FADA द्वारा सुझाए गए स्तर या यहां तक कि कार निर्माताओं द्वारा स्वस्थ माने जाने वाले स्तर से काफी ज्यादा है। इसलिए 2024 के स्टॉक को खाली करने के लिए ये ऑफर साल के आखिर तक जारी रहेंगे।

विज्ञापन
Car Discount Offers Popular Automakers offering major car offers to improve sales
Automobile Industry - फोटो : PTI
भारतीय यात्री वाहन (पीवी) उद्योग के लिए यह त्योहारी सीजन रिकॉर्ड बिक्री के साथ बहुत अच्छा रहा। लेकिन फिर भी डीलरों के पास स्टॉक ज्यादा होने के कारण लोकप्रिय ब्रांड जैसे मारुति, ह्यूंदै, महिंद्रा, टोयोटा, होंडा, रेनो और फॉक्सवैगन की कारों पर आकर्षक ऑफर इस महीने भी जारी रहे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह ऑफर साल के आखिर तक जारी रहेंगे। 
Car Discount Offers Popular Automakers offering major car offers to improve sales
Car Showroom - फोटो : Hyundai
ये ऑफर हैचबैक, सेडान, मल्टी-पर्पज व्हीकल (एमपीवी) और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) जैसे कई बॉडी-स्टाइल मॉडल पर उपलब्ध हैं। यहां तक कि स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा, एक्सटर, वेन्यू, स्कॉर्पियो, थार और एक्सयूवी700 जैसे ज्यादा मांग वाले मॉडल पर भी इस समय ऑफर उपलब्ध हैं।

उद्योग निकाय फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2024 में कार खुदरा बिक्री 4,83,159 यूनिट्स रही। जो साल-दर-साल (y-o-y) 32.38 प्रतिशत और महीने-दर-महीने (m-o-m) 75.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।
Car Discount Offers Popular Automakers offering major car offers to improve sales
धनतेरस पर नई कार का पूजन करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
3 अक्तूबर से 13 नवंबर (नवरात्रि के पहले दिन से धनतेरस के 15 दिन बाद तक) की 42 दिवसीय त्योहारी अवधि के दौरान कार की बिक्री 6,03,009 यूनिट्स के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई।

इस शानदार त्योहारी प्रदर्शन का श्रेय आक्रामक ऑफर, आकर्षक योजनाओं और नए मॉडल की लॉन्चिंग को जाता है। इसके अलावा, डीलरों के पास अधिक इन्वेंट्री होने के कारण खरीदारों को समय से पहले कार की डिलीवरी मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Discount Offers Popular Automakers offering major car offers to improve sales
Car Sales - फोटो : Freepik
महिंद्रा के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आय कॉल के दौरान, कंपनी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ, ऑटो और फार्म सेक्टर, राजेश जेजुरिकर ने कहा कि सभी मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के लिए त्योहारी सीजन बहुत अच्छा रहा।

उन्होंने कहा, "बिलिंग बढ़ोतरी के मामले में सभी ओईएम के लिए सब कुछ ठीक नहीं रहा। क्योंकि अन्यों की तुलना में कई कम स्टॉक पर काम कर रहे थे। लेकिन मुझे लगता है कि त्योहारी सीजन सभी के लिए अच्छा रहा।"
विज्ञापन
Car Discount Offers Popular Automakers offering major car offers to improve sales
Car Sales - फोटो : Freepik
FADA ने दावा किया कि मजबूत खुदरा बिक्री के बावजूद, अक्तूबर 2024 के आखिर तक इन्वेंट्री 75-80 दिनों के स्तर पर काफी अधिक रही। क्योंकि कार निर्माता ने डीलरों को भारी मात्रा में स्टॉक देना जारी रखा। सितंबर 2024 में 80-85 दिनों से इन्वेंट्री के स्तर में सिर्फ 5 दिनों की मामूली कमी आई।

जबकि FADA द्वारा अनुशंसित आदर्श इन्वेंट्री 21 दिनों के लिए है। कुछ कार निर्माता 30-दिन की इन्वेंट्री को भी स्वस्थ मानते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed