फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Safest Cars In India: बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबके लिए सेफ हैं ये कारें, कीमत बस 6 लाख से शुरू

Mon, 10 Mar 2025 07:42 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 07:42 PM IST
सार

Safest Cars In India: अब एक बेहतर बिल्ड क्वालिटी वाली कार खरीदने के लिए आपको 10-15 लाख रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारतीय बाजार में कुछ ऐसी सेफ कारें बिक रही हैं जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
safest cars in india with 5 star bncap gncap crash test ratings price under 6 lakhs
देखें सेफ कारों के ऑप्शन्स - फोटो : Mahindra
अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं, जो न सिर्फ शानदार फीचर्स से लैस हो बल्कि सेफ्टी में भी नंबर वन हो, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय बाजार में अब कई ऐसी गाड़ियां उपलब्ध हैं, जिन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इन कारों में एयरबैग्स, ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं भारत की सबसे सुरक्षित किफायती कारों के बारे में।
safest cars in india with 5 star bncap gncap crash test ratings price under 6 lakhs
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
टाटा मोटर्स की पंच को Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस माइक्रो-SUV में डुअल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स मिलते हैं। पंच कुल 31 वेरिएंट्स में आती है और इसमें पांच रंगों का ऑप्शन मिलता है।
safest cars in india with 5 star bncap gncap crash test ratings price under 6 lakhs
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
Skoda Kushaq
स्कोडा Kushaq भी भारत में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली SUV में से एक है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह SUV 7 कलर ऑप्शन में आती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
safest cars in india with 5 star bncap gncap crash test ratings price under 6 lakhs
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
मारुति डिजायर, जो जापानी कंपनी की सबसे पॉपुलर सेडान में से एक है, इसे भी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और Z-सीरीज इंजन मिलता है। यह कार CNG वेरिएंट में भी आती है।
विज्ञापन
safest cars in india with 5 star bncap gncap crash test ratings price under 6 lakhs
Mahindra 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह कार 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर TGDi और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इस SUV में स्काईरूफ, ESP, ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 16 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
 
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed