वाहन चलाने वालों को कुछ नियमों का पालन करना होता, ताकि सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रहे। हर नागरिक से यह उम्मीद की जाती है कि वह अपने और दूसरों की सुरक्षा के नजरिये इन नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहनों में सुरक्षा चारपहिया वाहनों की तुलना में कम होती है, इसलिए सड़कों पर होने वाले हादसों में दोपहिया वाहन चालक अधिक शामिल होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पालन दोपहिया वाहन चालाने वाले हर व्यक्ति को करना चाहिए, आइए जानते हैं।
2 of 7
ड्राइविंग लाइसेंस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
ड्राइविंग लाइसेंस
वाहन चलाने वाले हर 18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध है और इसके लिए 1000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। हर जिम्मेदार नागरिक को ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाना चाहिए।
3 of 7
हेलमेट पहनकर निकलें
- फोटो : Amar Ujala
हमेशा हेलमेट पहनें
बाइक और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहन चलाने वाले हर शख्स को हलमेट पहनना अनिवार्य है। केवल राइडर ही नहीं बल्कि पिछली सीट में बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट जरूरी है। मोटर वाहन एक्ट की धारा 194D के तहत बिना हेलमेट के राइडिंग करने पर 1,000 रुपये का चालान काटा जा सकता है। बार-बार ये गलती दोहराने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड भी हो सकता है।
4 of 7
ट्रिपल राइडिंग
- फोटो : ANI
ट्रिपल राइडिंग
दोपहिया वाहन में सवारियों की अधिकतम संख्या दो तय की गई है। इससे अधिक सवारी के साथ चलाना गैरकानूनी है। दोपहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी बैठाने पर अधिकतम 1,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
5 of 7
स्पीड लिमिट का करें पालन
- फोटो : Triumph Motorcycles
स्पीड लिमिट का करें पालन
हर सड़क पर निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करें। बता दें कि साधारण सड़कों और हाइवे पर स्पीड लिमिट अलग-अलग होती है। तेज रफ्तार में बाइक चलाना खतरनाक हो सकता है और यह हादसे को न्योता देता है। भारत में ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।