परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) साल 2022 के लिए अपने अपडेटेड लाइनअप को पेश करने की तैयारी कर रही है। इसकी नई बाइक स्क्रैम 411 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। और कंपनी ने हाल ही में आयोजित EICMA (ईआईसीएमए) 2021 में नई बाइक को भी प्रदर्शित किया था। यहां हम आपको साल 2022 में लॉन्च होने वाली सभी नई रॉयल एनफील्ड बाइक के बारे में बता रहे हैं।
2 of 5
RE Scram 411
- फोटो : For Reference Only
Scram 411
नई Royal Enfield Scram 411 (रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411) बाइक का एक प्रोटोटाइप हाल ही में रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कहने की जरूरत नहीं है कि कंपनी साल 2022 को स्क्रैम 411 के लॉन्च के साथ शुरू करने के लिए लगभग तैयार है, जो साल के पहले लॉन्च में से एक होगा। यह Himalayan ADV (हिमालयन एडीवी) का रोड-बायस्ड वर्जन होगा और थोड़ी ज्यादा किफायती कीमत पर भी आएगा।
3 of 5
Royal Enfield Hunter 350 Teased
- फोटो : Video grab from Youtube/Royal Enfield
Hunter 350
Royal Enfield Hunter 350 (रॉयल एनफील्ड हंटर 350) Royal Enfield Meteor 350 मोटरसाइकिल पर आधारित होगी। Meteor 350 को साल 2020 के आखिर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह छोटे 17 इंच अलॉय व्हील्स के साथ एक अधिक किफायती वर्जन होगा। बाइक की कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए, कंपनी Meteor 350 में दिए जाने वाले ट्रिपल पॉड क्लस्टर को शामिल नहीं कर सकती है।
4 of 5
Royal Enfield SG650 Concept
- फोटो : Royal Enfield
Shotgun 650 (SG 650)
Royal Enfield ने हाल ही में आयोजित EICMA में SG 650 कॉन्सेप्ट को पेश किया। संभावना है कि उसी का प्रॉडक्शन-स्पेक वर्जन साल 2022 के आखिर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मोटरसाइकिल पहले से ही विकास के चरणों में है और इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
5 of 5
Royal Enfield Bikes New Model
- फोटो : For Reference Only
ये बाइक भी आ सकती हैं
कहने की जरूरत नहीं है कि कंपनी 2022 के लिए कई MY अपडेट पेश करेगी। खबरों की मानें तो, एक अपडेटेड बुलेट 350 भी कंपनी की सूची में है। साथ ही कंपनी को Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) पर एक नए एक्जॉस्ट लेआउट की टेस्टिंग करते हुए भी देखा गया था।