फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NH: मोदी राज में भारत में 60 प्रतिशत बढ़ी राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई, सड़क सचिव ने किया खुलासा

Fri, 05 Jan 2024 07:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
Road Secretary Anurag Jain said Length of National Highways in India increased 60 per cent in last 10 years
National Highways - फोटो : For Reference Only
नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से, दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 60 प्रतिशत बढ़कर 1,46,145 किलोमीटर हो गई है, जो 2014 में 91,287 किलोमीटर थी। सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Road Secretary Anurag Jain said Length of National Highways in India increased 60 per cent in last 10 years
National Highways - फोटो : For Reference Only
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि दिसंबर 2023 में चार लेन और उससे ऊपर के राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की कुल लंबाई 2014 के 18,387 किलोमीटर से 2.5 गुना बढ़कर 46,179 किलोमीटर हो गई है। 
Road Secretary Anurag Jain said Length of National Highways in India increased 60 per cent in last 10 years
National Highways - फोटो : For Reference Only
2014 में कुल हाई-स्पीड कॉरिडोर की लंबाई 353 किलोमीटर थी, जो 2023 में बढ़कर 3,913 किलोमीटर हो गई। जबकि 2 लेन से कम वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 2014 के 30 प्रतिशत से घटकर 2023 में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 10 प्रतिशत रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Secretary Anurag Jain said Length of National Highways in India increased 60 per cent in last 10 years
National Highways - फोटो : ANI
जैन ने यह भी कहा कि सड़क मंत्रालय ने दिसंबर 2023-24 तक राष्ट्रीय राजमार्गों के 6,217 किलोमीटर का निर्माण किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय के राजमार्ग निर्माण पर खर्च 2014 से 2023 में 9.4 गुना बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Road Secretary Anurag Jain said Length of National Highways in India increased 60 per cent in last 10 years
Toll Plaza - फोटो : iStock
जैन ने कहा कि वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत, भारत में 44 पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाएं (RVSF) चालू हैं। जबकि रियायत और मोटर वाहन टैक्स की घोषणा 19 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत 49,770 वाहनों को स्क्रैप किया जा चुका है।

जैन ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक सरकारी स्वामित एनएचएआई ने टोल के रूप में 18,450 करोड़ रुपये का संग्रह किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed