{"_id":"645a11ea3aa02a5597002ca9","slug":"renault-car-offers-may-2023-car-discount-offers-may-2023-renault-cars-discount-2023-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault Car Discount: रेनो की कारों पर मिल रही है बंपर छूट, मई में खरीदने पर होगी बड़ी बचत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Car Discount: रेनो की कारों पर मिल रही है बंपर छूट, मई में खरीदने पर होगी बड़ी बचत
Tue, 09 May 2023 02:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 May 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid
- फोटो : Renault
Renault India (रेनो इंडिया) ने भारत में अपने सभी मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज ने एलान किया है कि ग्राहक मई के महीने में कंपनी की कार खरीदने पर 62,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह छूट इस पूरे महीने लागू रहेगी। भारत में Renault के तीन मॉडल - Kwid, Kiger और Triber - को कई बेनिफिट स्कीम के साथ खरीदा जा सकता है जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
Renault Triber MPV
- फोटो : Renault
यहां हम आपको बता रहे हैं कि रेनो के किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है। रेनो के मुताबिक ग्राहक द्वारा पसंद किए गए मॉडल के वैरिएंट, खरीदे गए क्षेत्र, मॉडल का रंग जैसे कई आधार पर छूट की राशि अलग-अलग हो सकती है।
Renault Kwid
- फोटो : Renault
Renault Kwid
Kwid (क्विड) हैचबैक, भारत में रेनो की सबसे छोटी कार है। कंपनी मई के महीने में क्विड की खरीद पर 57,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। ये ऑफर्स हैचबैक के बीएस6 फेज 1 और बीएस6 फेज 2 दोनों वर्जन पर लागू हैं। क्विड बीएस6 फेज-2 वर्जन पर कुल मिलाकर 27,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 12,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट शामिल है। रेनो ग्रामीण छूट के तौर पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी दे रही है। हैचबैक के बीएस6 फेज 1 वर्जन पर ज्यादा फायदा मिल रहा है। रेनो इस पर 25,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 12,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और साथ ही 5,000 रुपये की ग्रामीण छूट दे रही है।

Renault Kiger
- फोटो : Renault
Renault Kiger SUV
Kiger (काइगर) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को हाल ही में अपडेट किया गया है और इसमें एडिशनल फीचर्स को शामिल किया गया है। Renault अपनी तीनों कारों में सबसे ज्यादा छूट काइगर एसयूवी पर दे रही है। फ्रांसीसी कार निर्माता एसयूवी के बीएस6 फेज 1 वर्जन पर अधिकतम बेनिफिट्स दे रहा है, जो भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट को टक्कर देती है। Kiger के बीएस6 फेज 2 वर्जन पर 52,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ऑफर के तहत 25,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 12,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक की ग्रामीण छूट शामिल है। हालांकि, रेनो नए लॉन्च किए गए RXE (आरएक्सई) वैरिएंट पर कोई बेनिफिट नहीं दे रही है।

तीन-पंक्ति वाली MPV Triber भारत में फ्रांसीसी कार निर्माता के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। ट्राइबर को अधिकतम 52,000 रुपये के लाभ के साथ पेश किया जा रहा है। छूट की दर बीएस6 फेज 1 और बीएस6 फेज 2 दोनों वर्जन के लिए एक जैसी है। बेनिफिट्स में 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 12,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 5,000 रुपये तक की ग्रामीण छूट शामिल है।