{"_id":"6537ea5927fdb71a080ea33a","slug":"queen-elizabeth-ii-car-is-up-for-auction-at-nec-classic-motor-show-sale-2023-in-england-2023-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Queen Elizabeth II: क्वीन एलिजाबेथ II की इस कार की हो रही है नीलामी, मिलते हैं खास फीचर्स, आप भी खरीद सकते हैं","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Queen Elizabeth II: क्वीन एलिजाबेथ II की इस कार की हो रही है नीलामी, मिलते हैं खास फीचर्स, आप भी खरीद सकते हैं
Tue, 24 Oct 2023 09:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Queen Elizabeth II Car Land Rover Range Rover
- फोटो : Iconic Auctioneers
क्या आप एक शाही अतीत वाली तीसरी पीढ़ी की Land Rover Range Rover (लैंड रोवर रेंज रोवर) कार खरीदना चाहते हैं। इस कार की लाइव नीलामी 11 नवंबर को इंग्लैंड में एनईसी क्लासिक मोटर शो सेल 2023 में होगी। इस वाहन की खास बात यह है कि इसे कंपनी के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस ने दिवंगत Queen Elizabeth II (महारानी एलिजाबेथ द्वितीय) के लिए बनाया था। उन्हें इस कार को खुद चलाते हुए भी देखा गया।
Queen Elizabeth II Car Land Rover Range Rover
- फोटो : Iconic Auctioneers
क्या है खासियत
स्पेशल रेंज रोवर में कई अनोखे फीचर्स हैं जो मॉडल के स्टैंडर्ड वर्जन में नहीं पाई जाती हैं। एप्सम ग्रीन रंग में रंगे इस वाहन में सैंड हाइड इंटीरियर है जिसे क्वीन ने आगे और पीछे की सीट कवर के साथ संरक्षित किया है। इसके पिछले दरवाजों में से हर एक में दो विंडो स्विच हैं ताकि पीछे का एक व्यक्ति दूसरी तरफ झुके बिना दोनों को ऑपरेट कर सके। इसमें साइड स्टेप्स के साथ-साथ पीछे की सीट के यात्रियों के लिए ग्रैब हैंडल भी हैं, जो कार में घुसने और निकलने को आसान बनाते हैं।
इसके अलावा, रेंज रोवर में एक डॉग गार्ड मिलता है जो एक पिंजरे के साथ यात्री डिब्बे और कार्गो होल्ड को अलग करता है। राइड को क्लीन रखने के लिए इसमें गुप्त लाइट्स और मडगार्ड के साथ एक मॉडिफाइड फ्रंट ग्रिल भी है।

इंजन पावर
इस शाही कार की ओडोमीटर पर लगभग 110,000 मील (177 028 किमी) की दूरी दर्ज है। इसे पहली बार 2004 में यूके में रजिस्टर किया गया था और इसकी पहली सर्विस अप्रैल 2005 में शुरू हुई थी। इसकी हाल ही में जुलाई में सर्विस की गई थी। इस कार में 4.4-लीटर इंजन मिलता है। लगभग 20 साल पहले जब यह इंजन नया था तब 282 hp का पावर जेनरेट करता था। एसयूवी पर एक ही नंबर प्लेट है - BN04 EPU (बीएन04 ईपीयू)।

कितनी होगी कीमत
यह शाही वाहन अच्छी कंडीशन में है और रॉयल ओनरशिप के सर्टिफिकेट के साथ आता है। जो कोई भी इसे खरीद कर घर ले जाएगा, वह निश्चित रूप से भीड़ से अलग दिखेगा। नीलामी करने वाले आइकॉनिक ऑक्शनीर्स को उम्मीद है कि इंग्लैंड के बर्मिंघम में 11 नवंबर को जब इस खूबसूरत कार की बोली लगेगी तो इसकी कीमत 50,000 पाउंड और 60,000 पाउंड (या लगभग 61,000 डॉलर से 73,000 डॉलर) के बीच होगी। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह 50 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच होगी।

महारानी को था ड्राइविंग का शौक
महारानी एलिजाबेथ का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। वह ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी हैं। उन्हें ड्राइविंग का शौक था और अक्सर उन्हें रेंज रोवर चलाते हुए देखा जाता था। 2021 में, उन्हें विंडसर कैसल के आसपास एक ग्रीन कलर के जगुआर वैगन को चलाते हुए देखा गया था।