फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: दुनियाभर में बिकने वाली हर पांच कारों में से एक ईवी है, जानें इलेक्ट्रिक वाहन का कैसा है भविष्य

Tue, 24 Oct 2023 06:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
electric car demand forecast electric car sales forecast 2030 global electric vehicle sales forecast 2030
VinFast Electric Car - फोटो : VinFast
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (इंटरनल एनर्जी एजेंसी) (IEA,आईईए) ने अपनी विश्व ऊर्जा आउटलुक 2023 रिपोर्ट जारी की है। इसमें मोबिलिटी ऑप्शंस के बढ़ते दबदबे पर चर्चा की गई है, जो ऊर्जा के क्लीन और रिन्यूएबल सोर्स से चलते हैं। जबकि रिपोर्ट 2025 तक ओवरऑल ग्लोबल एमिशंस (वैश्विक उत्सर्जन) के चरम पर पहुंचने की भविष्यवाणी करती है। इसमें यह भी बताया गया है कि क्लीन एनर्जी के स्रोत इस दशक के आखिर तक ग्लोबल एनर्जी सिस्टम (वैश्विक ऊर्जा प्रणाली) को कैसे बदल देंगे।
electric car demand forecast electric car sales forecast 2030 global electric vehicle sales forecast 2030
Volkswagen ID.7 Electric Car - फोटो : Volkswagen
आईईए रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में दुनिया भर में बिकने वाली हर 25 कारों में से एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) थी। रिपोर्ट इस बात पर रोशनी डालती है कि यह अब हर पांच कारों में से एक है। यानी अब दुनिया में बिकने वाली हर 5 कारों में से एक इलेक्ट्रिक वाहन है। 
electric car demand forecast electric car sales forecast 2030 global electric vehicle sales forecast 2030
MG 4 Electric Car - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट साफ तौर पर दुनिया के कई हिस्सों में ईवी अपनाने की तेज रफ्तार की ओर इशारा करता है और आने वाले वर्षों के लिए एक आशावादी परिदृश्य को बयां करता है। इसी रिपोर्ट में आगे भविष्यवाणी की गई है कि मौजूदा रुझान के मुताबिक, 2030 में दुनिया में वर्तमान में मौजूद ईवी की संख्या कम से कम 10 गुना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
electric car demand forecast electric car sales forecast 2030 global electric vehicle sales forecast 2030
For Reference Only - फोटो : Social Media
लेकिन यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑप्शंस के मैन्युफेक्चरिंग, पेशकश और खरीदारी के बारे में नहीं है। आईईए बिजली के क्लीन स्रोतों को एक प्रमुख फोकस क्षेत्र के रूप में इंगित करता है और भविष्यवाणी करता है कि सौर और पवन ऊर्जा आने वाले वर्षों के साथ और ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी। तेल, कोयला और प्राकृतिक गैस जैसे फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन) की हिस्सेदारी 2030 तक मौजूदा 80 प्रतिशत से घटकर लगभग 73 प्रतिशत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
electric car demand forecast electric car sales forecast 2030 global electric vehicle sales forecast 2030
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
रिपोर्ट में 2030 के लिए कुछ देश-विशिष्ट भविष्यवाणियों के बारे में भी बात की गई है। इसमें कहा गया है कि भारत को 2030 तक सौर ऊर्जा से अपनी 18 प्रतिशत बिजली का उत्पादन करने की उम्मीद है, जो इस समय छह प्रतिशत से ज्यादा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, दशक के आखिर तक रिन्यूएबल सोर्स से ऊर्जा उत्पादन लगभग 45 प्रतिशत हो जाएगा, जो वर्तमान में 22 प्रतिशत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed