कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट अब काफी डिमांडिंग हो गया है। इस सेगमेंट में कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग की तैयारियां हो रही हैं। अगले एक साल में यह सेगमेंट तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। यहां तक जीप भी अपनी ‘मिनी कंपास’ लाने की योजना बना रही है। महामारी और लॉकडाउन के चलते कम बिक्री से परेशान कंपनियां और डीलर्स त्योहारी सीजन को देखते हुए एसयूवी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट्स पेश कर रहे हैं। इसमें कैश डिस्काउंट्स, एक्सचेंज बोनस, कारपोरेट डिस्काउंट और कॉम्प्लिमेंटरी एसेसरीज भी शामिल हैं। अगर आप नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो जान लें किस एसयूवी पर कितनी है छूट...
{"_id":"5f609f158ebc3e6d317ba8ab","slug":"planning-to-buy-a-new-compact-suv-discount-up-to-rs-3-05-lakh-on-suv-cars-in-september-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खरीदने जा रहे हैं नई SUV, तो जान लें किस गाड़ी पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
खरीदने जा रहे हैं नई SUV, तो जान लें किस गाड़ी पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट
Tue, 15 Sep 2020 04:31 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 15 Sep 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Discount and Offers on SUV
- फोटो : Amar Ujala
Nissan Kicks
- फोटो : for Reference Only
निसान अपनी कॉम्पैक्ट एसय़ूवी निसान किक्स पर 75 हजार रुपये तक के फपायदे दे रही है। इसमें 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये तक का लॉयल्टी ऑफर, 10 हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट और 15 हजार रुपये तक की एसेसरीज मिलेंगी।
Jeep Compass
- फोटो : for Reference Only
- जीप के लॉन्गिट्यूड ट्रिम पर 1.80 लाख रुपये के फायदे मिल रहे हैं। बाकी मॉडल्स पर कंपनी 80 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।
- टाटा हैरियर के डार्क एडिशन को छोड़ कर बाकी सभी मॉडल्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार रुपये का कोरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
- टाटा नेक्सन के डीजल वैरिएंट पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 20 हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट, जबकि नेक्सन पेट्रोल पर 11 हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Duster Turbo 2020
- फोटो : Renault (For Refernce Only)
वहीं रेनो कंपनी भी अपनी डस्टर एसयूवी के 1.5 लीटर वैरिएंट पर 70 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। साथ ही 6.99 फीसदी की ब्याज दर के साथ पहले चार महीनों तक ईएमआई से छूट है। वहीं 1.3 लीटर टर्बो पर 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस, 3 साल या 50 हजार किमी तक ईजी केयर पैकेज और 22 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
- महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी अल्टुरस जी4 पर 2.40 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 15 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
- महिंद्रा की XUV500 के W9, W11 (O), W9 AT, W11 (O) AT वैरिएंट पर 12,760 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही पांच हजार रुपये तक की एसेसरीज का भी ऑफर है।