फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लॉन्च हुई सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, फुल चार्जिंग में 110 किमी की रेंज

Mon, 14 Sep 2020 05:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 14 Sep 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Kridn Launched in India: Know The Price, Specification, Fastest electric motorcycle One Electric Kridn launched in India, 110 km range in full charging
Kridn: One Electric - फोटो : One Electric

देश की स्वदेशी कंपनी वन इलेक्ट्रिक ने एलान किया है कि वह भारत की सड़कों पर जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। इस बाइक का नाम Kridn होगा। यह नाम संस्कृत के शब्द 'क्रीड़न' से प्रेरित है। वहीं इस बाइक को देश की सबसे तेज दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कहा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में इस बाइक के ऑन रोड ट्रायल अलावा दूसरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया बाइक है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक की खासियतों के बारे में...

Kridn Launched in India: Know The Price, Specification, Fastest electric motorcycle One Electric Kridn launched in India, 110 km range in full charging
One Electric Kridn - फोटो : One Electric

केवल चार शहरों में लॉन्च

कंपनी का कहना है कि Kridn की डिलीवरी अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बाइक को पहले चार शहरों में लॉन्च किया जाएगा। बंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद में ही केवल बुकिंग रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक शहर में इस्तेमाल करने के लिए Kridn फ्लैगशिप बाइक होगी।

Kridn Launched in India: Know The Price, Specification, Fastest electric motorcycle One Electric Kridn launched in India, 110 km range in full charging
One Electric Kridn - फोटो : One Electric

टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा

Kridn में 3 kWh लीथियम बैटरी और 5.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। यह मोटर 165 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं रेंज की बात करें, तो इको मोड में यह 110 किमी की दूरी तय करेगी, वहीं नॉर्मल मोड में यह रेंज घट कर 80 किमी की रह जाएगी। बैटरी का चार्जिंग टाइम 4- से 5 घंटे है। वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kridn Launched in India: Know The Price, Specification, Fastest electric motorcycle One Electric Kridn launched in India, 110 km range in full charging
One Electric Kridn - फोटो : One Electric

मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक

वन इलेक्ट्रिक के मुतबिक Kridn को इन-हाउस बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0-60 किमी की रफ्तार पकड़ने में महज 8 सेकंड का वक्त लेगी। यह गियरलेस बाइक होगी, जिसमें फ्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक और रिअर हाइड्रोलिक मिलेंगे। बाइक में ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसमें डिजिटल क्लस्टर, ऑप्शनल जीपीएस और एप कनेक्ट का फीचर मिलेगा।

विज्ञापन
Kridn Launched in India: Know The Price, Specification, Fastest electric motorcycle One Electric Kridn launched in India, 110 km range in full charging
One Electric Kridn - फोटो : One Electric

कीमत 1.29 लाख रुपये

इसके अलावा कंपनी Kridn R नाम से भी एक नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। साथ ही Kridn का एक एंट्री लेवल मॉडल भी होगा जिसमें 2 kW की मोटर लगी होगी और 75 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देगी। इस बाइक के अगले साल तक लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं One Electric Kridn की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed