फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fuel Price: भारत में जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो सकती है बड़ी गिरावट, जानें डिटेल्स

Fri, 29 Dec 2023 10:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel price cut news petrol diesel price drop news
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : सोशल मीडिया
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जल्द ही भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। आम चुनाव अप्रैल और मई 2024 के महीनों में पूरे देश में होंगे। खबरों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के लिए अंतिम मंजूरी केंद्रीय वित्त मंत्रालय से आने का इंतजार है। 
petrol diesel price cut news petrol diesel price drop news
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल दोनों पर लगभग 10 रुपये प्रति लीटर मूल्य कटौती की हरी झंडी दे सकती है। पिछली बार दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी लगभग दो साल पहले हुई थी, जब केंद्र सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क नीति में क्रमशः 8 रुपये और 6 रुपये की कटौती की थी।
petrol diesel price cut news petrol diesel price drop news
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : Istock
देश में पिछले कई वर्षों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों ऑटोमोबाइल ईंधनों की कीमतें राज्य-दर-राज्य अलग होती हैं। क्योंकि हर राज्य सरकार अलग-अलग मात्रा में टैक्स और सेस लगाती है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल कीमत 96.71 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। लेकिन मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर क्रमशः 106.31 रुपये और 94.27 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
petrol diesel price cut news petrol diesel price drop news
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तव में, देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें तीन अंकों में रही हैं। कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर एक समय में यह दर 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। हालांकि, इस समय वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और इससे घरेलू भारतीय बाजार में कीमतों में कमी की अनुमति मिल सकती है। 
विज्ञापन
petrol diesel price cut news petrol diesel price drop news
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : iStock
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट इस बात पर रोशनी डालती है कि तेल की कीमतों में 2023 के आखिर तक लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है। और यह लगभग दो वर्षों में पहली वार्षिक गिरावट होगी। कैलेंडर वर्ष के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 77.63 डॉलर पर था। और हालांकि विश्व भर के कई तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन में कटौती की है, लेकिन इससे कीमतों में बढ़ोतरी करने में कोई खास मदद नहीं मिली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed