{"_id":"61b8549f0607cf29d262789a","slug":"ola-electric-scooter-delivery-date-in-india-tamil-nadu-based-ev-startup-ola-electric-to-start-delivery-of-ola-s1-and-s1-pro-electric-scooters-from-december-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter: \"गाड़ी निकल चुकी\", ओला एस1, एस1 प्रो स्कूटरों की डिलीवरी 15 दिसंबर से होगी शुरू","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Electric Scooter: "गाड़ी निकल चुकी", ओला एस1, एस1 प्रो स्कूटरों की डिलीवरी 15 दिसंबर से होगी शुरू
Tue, 14 Dec 2021 01:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:53 PM IST
सार
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) इस हफ्ते से अपने ग्राहकों को एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर का पहली खेप सौंपने के अपने वादे को पूरा करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
First batch of Ola Electric Scooters have left for delivery
- फोटो : Twitter/@bhash
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) इस हफ्ते से अपने ग्राहकों को एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर का पहली खेप सौंपने के अपने वादे को पूरा करने के लिए तैयार है। जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, तमिलनाडु स्थित ईवी स्टार्टअप बुधवार 15 दिसंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू करेगा। ओला इलेक्ट्रिक डिलीवरी प्रक्रिया से पहले ही अपने ग्राहकों को लगभग 30,000 टेस्ट राइड करा चुकी है। जल्द ही S1, S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड के लिए और शहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।
Ola Electric Scooters
- फोटो : Ola Electric
सीईओ ने किया ट्वीट
इससे पहले, ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने तमिलनाडु स्थित फ्यूचरफैक्ट्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर के उत्पादन और असेंबली लाइन की एक झलक साझा की। इसमें दिखाया गया है कि ओला इलेक्ट्रिक के कर्मचारी डिलीवरी के लिए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के पहले बैच की तैयारी में व्यस्त हैं। अग्रवाल ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, "पूरी रफ्तार से चलने वाली मैन्युफेक्चरिंग लाइन से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं हो सकता।"

"गाड़ी निकल चुकी"
इसके बाद में शाम में उन्होंने एक अपडेट साझा करते हुए कहा, "गाड़ी निकल चुकी"। जिससे यह संकेत मिलता है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों का पहला बैच डिलीवरी के लिए रवाना हो गया है।
इसके बाद में शाम में उन्होंने एक अपडेट साझा करते हुए कहा, "गाड़ी निकल चुकी"। जिससे यह संकेत मिलता है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों का पहला बैच डिलीवरी के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
काफी लंबा इंतजार
ओला इलेक्ट्रिक ग्राहकों को एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। इससे पहले, ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की थी कि डिलीवरी का पहला बैच 25 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच होगा। हालांकि, कंपनी को डिलीवरी की तारीख को इस महीने तक आगे बढ़ाना पड़ा।

20 नवंबर को शुरू हुई टेस्ट राइड
लगभग चार महीने पहले 15 अगस्त को लॉन्च हुई ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में स्कूटरों के लिए दो दिनों के लिए बुकिंग की थी। जिसके बाद कंपनी ने एक चौंका देने वाला 1,100 करोड़ रुपये का कारोबार करने का दावा किया था। ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड बहुत बाद में 20 नवंबर को शुरू हुई।