फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Kodiaq 2022: नई स्कोडा कोडिएक एसयूवी का शुरू हुआ उत्पादन, जनवरी में होगी लॉन्च, कंपनी ने दिया ये बयान

Mon, 13 Dec 2021 07:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 07:32 PM IST
सार

Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि नई Kodiaq (कोडिएक) एसयूवी का उत्पादन महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में शुरू हो गया है। अपडेटेड Kodiaq (कोडिएक) 7-सीटर एसयूवी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
skoda kodiaq 2022 launch date in india skoda kodiaq 2022 facelift interior engine specifications
Skoda Kodiaq Facelift production begins ahead of january 2022 launch - फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि नई Kodiaq (कोडिएक) एसयूवी का उत्पादन महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में शुरू हो गया है। अपडेटेड Kodiaq (कोडिएक) 7-सीटर एसयूवी में डिजाइन और एयरोडायनमिक के लिहाज से कई सुधार किए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। स्कोडा कोडिएक को ग्लोबली और देश में सबसे पहले साल 2017 में पेश किया गया था। भारतीय बाजार में पिछले साल अप्रैल में बीएस-6 मानदंडों के कारण बंद होने के बाद, कोडिएक स्कोडा की भारत श्रृंखला में फिर से शामिल हो जाएगी। 
skoda kodiaq 2022 launch date in india skoda kodiaq 2022 facelift interior engine specifications
Skoda Kodiaq Facelift - फोटो : Skoda
मशहूर MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित
चेक कार ब्रांड इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई कुशाक एसयूवी की सफलता को दोहराने की उम्मीद में, अगले साल जनवरी में देश में नई कोडिएक एसयूवी लॉन्च करेगा। फेसलिफ्ट मॉडल कार निर्माता के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस वजह से इसकी सेफ्टी, ड्राइविंग गतिशीलता, आराम और टेक्नोलॉजी के काफी शानदार होने की उम्मीद है। 
skoda kodiaq 2022 launch date in india skoda kodiaq 2022 facelift interior engine specifications
Skoda Kodiaq - फोटो : Skoda
कंपनी का बयान
फेसलिफ्ट स्कोडा कोडिएक इस साल भारत में ब्रांड द्वारा पेश की गई दूसरी एसयूवी है, जिसका मकसद देश में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, "हमारा मानना है कि नई कोडिएक की पेशकश डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र के पारखी लोगों को एसयूवी की और भी अधिक सराहना करने के लिए प्रेरित करेगी।" गुरप्रताप बोपाराय के प्रबंध निदेशक ने कहा, "हम एक और उत्पाद ला रहे हैं जो भारतीय ग्राहकों को सर्वोत्तम टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और आराम देगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
skoda kodiaq 2022 launch date in india skoda kodiaq 2022 facelift interior engine specifications
Skoda Kodiaq L&K - फोटो : Skoda (For Reference Only)
ट्रिम और वेरिएंट 
नई कोडिएक एसयूवी को वैश्विक बाजारों में पहले ही पेश किया जा चुका है। इसके टॉप-स्पेक RS वेरिएंट में एक पावरफुल टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है। यह मॉडल Active (एक्टिव), Ambition (एम्बिशन) और Style (स्टाइल) ट्रिम लेवल के साथ-साथ L&K (एलएंडके), Sportline (स्पोर्टलाइन) और RS (आरएस) वेरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि नई कोडिएक का आरएस वर्जन भारत में भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
skoda kodiaq 2022 launch date in india skoda kodiaq 2022 facelift interior engine specifications
Skoda Kodiaq - फोटो : Skoda (For Reference Only)
इंजन और पावर
नई 2022 Skoda Kodiaq (2022 स्कोडा कोडिएक) एसयूवी नए 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 190 PS का पावर और 320 Nm का टार्क जेनेरेट करेगा। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG (डुअल क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स मिलेगा। यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ उपलब्ध होगा जो पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड होगा। इस कार के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed