फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Car: ओला लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक कार, ऐसा है कॉन्सेप्ट डिजाइन, जानें डिटेल्स

Tue, 25 Jan 2022 04:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 04:02 PM IST
सार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ओला की आनेवाली इलेक्ट्रिक कार की टीजर तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Ola Electric Car News in Hindi Ola CEO Bhavish Aggarwal just teased upcoming Ola electric car on Twitter
Ola Electric Car Concept - फोटो : Twitter/@bhash
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ओला की आनेवाली इलेक्ट्रिक कार की टीजर तस्वीर साझा की है। यह इलेक्ट्रिक कार आगामी ओला ई-कार के लिए एक डिजाइन कॉन्सेप्ट की तरह दिखती है जो एक स्टाइलिश बैटरी-इलेक्ट्रिक हैचबैक कार होगी। लेटेस्ट टीजर तस्वीर ओला के सीईओ द्वारा सोमवार को यह संकेत दिए जाने के बाद आई है कि राइड-शेयरिंग स्टार्टअप से ईवी निर्माता बनी कंपनी जल्द ही एक इलेक्ट्रिक कार लाएगी।


अग्रवाल ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए सोमवार को लिखा कि जिस व्यक्ति ने टाटा नेक्सन ईवी और ओला एस1 ई-स्कूटर खरीदा है, वह अगली बार ओला इलेक्ट्रिक कार खरीदे। भाविश अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "अगली कार बदलें तो वह ओला इलेक्ट्रिक कार होनी चाहिए।" 


 
Ola Electric Car News in Hindi Ola CEO Bhavish Aggarwal just teased upcoming Ola electric car on Twitter
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
राइड-शेयरिंग सर्विस एग्रीगेटर स्टार्टअप ने कई वर्षों से भारतीय बाजार में खुद को स्थापित करने के बाद  पिछले साल ईवी निर्माण कारोबार में एंट्री की है। इसने Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए, जो भारत में बने हैं और उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब, कंपनी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में भी फायदा कमाना है।
Ola Electric Car News in Hindi Ola CEO Bhavish Aggarwal just teased upcoming Ola electric car on Twitter
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter
ओला के सीईओ ने पहले संकेत दिया था कि कंपनी 2023 तक अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक के एक अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार के लिए काम गंभीरता से चल रहा है और भाविश अग्रवाल द्वारा जारी की गई टीजर तस्वीर कॉन्सेप्ट कार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric Car News in Hindi Ola CEO Bhavish Aggarwal just teased upcoming Ola electric car on Twitter
Ola Electric Factory - फोटो : Ola Electric
अधिकारी ने आगे कहा, "मौजूदा Futurefactory (फ्यूचरफैक्ट्री) दोपहिया वाहनों के लिए है। हमारे चार पहिया वाहनों को एक अलग Futurefactory की जरूरत होगी। आज का ट्वीट मौजूदा समय में चल रहे चार पहिया वाहनों के डिजाइन के टीजर की तर्ज पर है।" 
विज्ञापन
Ola Electric Car News in Hindi Ola CEO Bhavish Aggarwal just teased upcoming Ola electric car on Twitter
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter
ओला इलेक्ट्रिक कार के बारे में बोलते हुए भाविश अग्रवाल ने पहले भी कहा था कि ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार 2023 में आएगी और इस प्रोजेक्ट को जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप सपोर्ट करेगा। उन्होंने आगे जोर दिया कि कंपनी का लक्ष्य भारत को एक वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन केंद्र बनाना है। हालांकि, ओला ने अभी तक अपनी आनेवाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed