{"_id":"61eecf053f7f220db45d2de7","slug":"audi-q7-2022-launch-date-in-india-audi-new-generation-g7-booking-check-features-variant-luxurious-car-price-in-india-2022-q7-facelift-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Audi Q7 2022: ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट एसयूवी इस दिन हो रही है लॉन्च, 6 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Audi Q7 2022: ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट एसयूवी इस दिन हो रही है लॉन्च, 6 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार
Mon, 24 Jan 2022 09:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:38 PM IST
सार
Audi India (ऑडी इंडिया) ने भारत में 2022 Q7 facelift (2022 क्यू7 फेसलिफ्ट) एसयूवी लॉन्च करने की तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
2022 Audi Q7 Facelift
- फोटो : Audi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Audi India (ऑडी इंडिया) ने भारत में 2022 Q7 facelift (2022 क्यू7 फेसलिफ्ट) एसयूवी लॉन्च करने की तारीख का एलान कर दिया है। जर्मन कार निर्माता अगले महीने अपनी फ्लैगशिप तीन-पंक्ति एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करेगी। ऑडी इंडिया ने घोषणा की है कि 2022 Q7 SUV की कीमत का खुलासा 3 फरवरी को किया जाएगा। कार निर्माता ने इससे पहले जनवरी में एसयूवी को पेश किया था। यह एसयूवी लगभग दो साल के बाद एक नए इंजन के साथ भारत में वापसी कर रही है।
2022 Audi Q7 Facelift
- फोटो : Audi
दो ट्रिम्स में आएगी
Q7 लॉन्च होने पर दो ट्रिम्स - Premium Plus (प्रीमियम प्लस) और Technology (टेक्नोलॉजी) - में उपलब्ध होगी। दूसरी पीढ़ी की Q7 फेसलिफ्ट एसयूवी Q5 फेसलिफ्ट एसयूवी के अपग्रेड के साथ वापसी करने के महीनों बाद भारतीय बाजारों में एंट्री करेगी। ऑडी ने Q7 को भारतीय बाजारों में अप्रैल 2020 में नए बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने के बाद बंद कर दिया था।

- फोटो : Audi India
इंजन और पावर
Q7 फेसलिफ्ट एसयूवी में सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इंजन में किया गया है। इस एसयूवी में एक नया 3.0-लीटर V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। यह इंजन अधिकतम 340 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
टॉप स्पीड
यह 6 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। Q7 फेसलिफ्ट भी स्टैंडर्ड क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी।

लुक और स्टाइल
लुक और डिजाइन की बात करें तो, अपने नए अवतार में, ऑडी क्यू7 का फेसलिफ्ट वर्जन एक्सटीरियर के साथ-साथ केबिन के अंदर भी कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आएगा। इसमें नई Audi Q फैमिली रेंज की तरह ही एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट लुक होगा।
इसमें नई सिग्नेचर डे-टाइम रनिंग लाइट्स, क्रोम फ्रेम के साथ रीडिजाइन की गई ग्रिल, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैम्प्स शामिल हैं। बड़े एयर इंटेक के साथ एक नया बम्पर भी है और साथ ही नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे। कार के रियर में, Q7 क्रोम ट्रिम के साथ नई एलईडी टेल लाइट्स दी गई है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, एसयूवी में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 8.6-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस 7-सीटर एसयूवी की लंबाई 5,063 mm, चौड़ाई 1,970 mm, ऊंचाई 1,741 mm है और इसका व्हीलबेस 2,995 mm होगा।
मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में नई Q7 का मुकाबला Mercedes-Benz GLS (मर्सिडीज-बेंज GLS), BMW X7 (बीएमडब्ल्यू X7) और Volvo XC90 (वोल्वो XC90) और Land Rover Discovery जैसी कारों से होगा।
अनुमानित कीमत
हालांकि 2022 Audi Q7 facelift एसयूवी की कीमत का खुलासा इसकी लॉन्चिंग के साथ 3 फरवरी को होगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये तक हो सकती है।