{"_id":"68c535fb18d619e0c1050007","slug":"nitin-gadkari-says-centre-states-to-earn-rs-40-000-cr-in-gst-if-all-97-lakh-polluting-vehicles-scrapped-2025-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: स्क्रैपिंग से मिलेगा बड़ा फायदा, 97 लाख गाड़ियों से ₹40,000 करोड़ जीएसटी की कमाई संभव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nitin Gadkari: स्क्रैपिंग से मिलेगा बड़ा फायदा, 97 लाख गाड़ियों से ₹40,000 करोड़ जीएसटी की कमाई संभव
Sat, 13 Sep 2025 02:44 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:44 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि अगर देश की सभी 97 लाख अनुपयोगी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को स्क्रैप कर दिया जाए, तो केंद्र और राज्य सरकारों को 40,000 करोड़ रुपये तक GST (जीएसटी) में फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
Vehicle Scrapping
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि अगर देश की सभी 97 लाख अनुपयोगी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को स्क्रैप कर दिया जाए, तो केंद्र और राज्य सरकारों को 40,000 करोड़ रुपये तक GST (जीएसटी) में फायदा हो सकता है।
Vehicle Scrapping
- फोटो : Freepik
वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी और रोजगार के अवसर
सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी (V-VMP) लागू की है, ताकि प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से हटाया जा सके। गडकरी का कहना है कि अगर सभी पुरानी गाड़ियां स्क्रैप होती हैं, तो 70 लाख रोजगार पैदा होंगे और सरकार को करों के रूप में भारी फायदा मिलेगा।
फिटनेस टेस्ट के नियम
यह भी पढ़ें - Mexico Tariff: मैक्सिको एशियाई देशों से आने वाली गाड़ियों पर लगाएगा 50 प्रतिशत टैक्स

- कमर्शियल वाहन: 8 साल तक हर 2 साल में फिटनेस टेस्ट जरूरी, उसके बाद हर साल।
- प्राइवेट वाहन: रजिस्ट्रेशन के 15 साल बाद और उसके बाद हर 5 साल में फिटनेस टेस्ट।
- सरकारी वाहन: 15 साल के बाद सीधे एक्सपायर माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Mexico Tariff: मैक्सिको एशियाई देशों से आने वाली गाड़ियों पर लगाएगा 50 प्रतिशत टैक्स
Tata Motors vehicle scrapping facility
- फोटो : Tata Motors
नई गाड़ी खरीद पर छूट का सुझाव
गडकरी ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से अपील की कि वे उन ग्राहकों को कम से कम 5% छूट दें, जो अपनी पुरानी गाड़ी का स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट जमा करें। उन्होंने कहा, "यह कोई दान नहीं है, इससे आपकी गाड़ियों की मांग बढ़ेगी।"
यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी सुधार से ऑटो सेक्टर और इससे जुड़ी इंडस्ट्री को बड़ा फायदा, जानें कैसे
ऑटो इंडस्ट्री को बड़ा फायदा
गडकरी के मुताबिक, वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को फायदा होगा और वाहन पुर्जों की लागत 25% तक घट जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों में कटौती का जो फैसला किया है, उससे बाजार और ज्यादा बढ़ेगा। गडकरी ने विश्वास जताया कि अगले 5 वर्षों में भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दुनिया में नंबर वन बन जाएगी।
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja ZX-10R: भारत में लॉन्च हुई नई 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R, जानें कीमत और फीचर्स

Automobile Industry
- फोटो : PTI
भारत बनाम दुनिया की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री
गडकरी ने बताया कि भारत हर साल 22 लाख करोड़ रुपये का फॉसिल फ्यूल आयात करता है और इसी वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें - SIAM: भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट इकोसिस्टम बनाने पर जोर देना चाहिए, सियाम अध्यक्ष ने कहा- ये बड़े बदलाव का दौर
- अमेरिका: 78 लाख करोड़ रुपये
- चीन: 47 लाख करोड़ रुपये
- भारत: 22 लाख करोड़ रुपये
गडकरी ने बताया कि भारत हर साल 22 लाख करोड़ रुपये का फॉसिल फ्यूल आयात करता है और इसी वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें - SIAM: भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट इकोसिस्टम बनाने पर जोर देना चाहिए, सियाम अध्यक्ष ने कहा- ये बड़े बदलाव का दौर
विज्ञापन
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
इथेनॉल और ऊर्जा सुरक्षा
गडकरी ने कहा कि हमें कृषि को ऊर्जा की दिशा में मोड़ना होगा। गन्ने, टूटे चावल और अन्य फसलों से बना इथेनॉल भारत की तेल पर निर्भरता कम कर सकता है। उन्होंने कहा, "ग्लोबल स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा बहुत जरूरी है और अभी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है।"
यह भी पढ़ें - Suzuki Katana: भारत में बंद हुई सुजुकी कटाना, अब नहीं मिलेगी यह चार-सिलेंडर नेकेड बाइक
सड़क हादसों पर चिंता
गडकरी ने बताया कि साल 2023 में 5 लाख सड़क हादसे हुए, जिनमें 1.8 लाख लोगों की मौत हुई। इनमें से 66 प्रतिशत पीड़ित 18 से 34 साल के युवा थे।
यह भी पढ़ें - India-EU Deal: यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौता भारतीय ऑटो उद्योग के लिए लाएगा बड़े मौके, विशेष सचिव ने कही ये बात