फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 3 MPV: मई में बिकने वाली टॉप 3 एमपीवी, अर्टिगा के सिर सजा ताज, नंबर 2 के लिए इनके बीच रही कांटे की टक्कर

Tue, 07 Jun 2022 06:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 06:26 PM IST
सार

भारत में तीन-पंक्ति वाला मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है। कार निर्माताओं ने मई के महीने में MPV (एमपीवी) सेगमेंट में 33,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।

विज्ञापन
mpv sales may 2022 top 3 7 seater cars in india Top 3 MPV cars sale in May in India
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
भारत में तीन-पंक्ति वाला मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है। कार निर्माताओं ने मई के महीने में MPV (एमपीवी) सेगमेंट में 33,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। चूंकि 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी ने देश में दस्तक दे दी थी, ऐसे में लोगों ने सार्वजनिक परिवहन के मुकाबले व्यक्तिगत गतिशीलता को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया। इस स्थिति में तीन-पंक्ति वाले सात-सीटर वाहनों, खासतौर पर एमपीवी की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बदली हुई परिस्थितियों के कारण इस सेगमेंट में भी बिक्री बढ़ी है। इस वजह से वाहन निर्माताओं ने बाजार में ह्यूंदे अलकाजार, किआ कैरेंस या मारुति अर्टिगा और एक्सएल 6 जैसे नए मॉडल पेश किए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं मई के महीने में भारत में बिकने वाली टॉप 3 MPV के बारे में। 
mpv sales may 2022 top 3 7 seater cars in india Top 3 MPV cars sale in May in India
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki (Video Grab)
Maruti Suzuki Ertiga
मारुति की 7-सीटर अर्टिगा बिक्री के मामले में तीन-पंक्ति एमपीवी सेगमेंट पर राज करती है। मारुति ने मई में Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) एमपीवी की 12,226 यूनिट बेचीं। मारुति ने इस साल अप्रैल में अर्टिगा एमपीवी का फेसलिफ्ट वर्जन 8.35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर तक लॉन्च किया था। जिसकी कीमत टॉप-ऑफ-द-रेंज वैरिएंट के लिए 12.79 लाख रुपये तक जाती है। 
mpv sales may 2022 top 3 7 seater cars in india Top 3 MPV cars sale in May in India
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : For Reference Only
2018 में लॉन्च होने के बाद से, मारुति सुजुकी अर्टिगा ने भारत में पूर्ववर्ती सेगमेंट लीडर Toyota Innova (टोयोटा इनोवा) को चुनौती दी है, जिसे अब Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) के रूप में बेचा जाता है। ज्यादा किफायती कीमत पर बेची जाने वाली Ertiga जल्द ही तीन-पंक्ति MPV सेगमेंट में ज्यादा लोकप्रिय मॉडलों में से एक बन गई। न्यू जेनरेशन Ertiga जो एक नई पीढ़ी के इंजन के साथ आती है, खरीदारों को आकर्षित करने के लिए बहुत सारे फीचर्स के साथ आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mpv sales may 2022 top 3 7 seater cars in india Top 3 MPV cars sale in May in India
Kia Carens - फोटो : Kia
Kia Carens
किआ की तीन-पंक्ति रिक्रिएशनल व्हीकल Kia Carens (किआ कैरेंस) इस सेगमेंट में पेश किया जाने वाला लेटेस्ट मॉडल है। फरवरी में लॉन्च की गई Carens ने कंपनी की बिक्री में तेजी दर्ज कराई है और इस सेगमेंट में अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी Maruti XL6 को चुनौती दी है। 
विज्ञापन
mpv sales may 2022 top 3 7 seater cars in india Top 3 MPV cars sale in May in India
Kia Carens - फोटो : Kia
मई में किआ इंडिया ने XL6 को मामूली अंतर से पछाड़ते हुए कैरेंस की 4,612 यूनिट्स बेचीं। इस साल लॉन्च हुई सभी कारों में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड किआ कैरेंस की है। इसने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को सेगमेंट में दूसरे स्थान से भी हटा दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed