फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda U-Go: होंडा भारत में जल्द ला सकती है इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज, फीचर्स और लॉन्चिंग पर लेटेस्ट रिपोर्ट

Tue, 07 Jun 2022 12:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 12:05 PM IST
सार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) जल्द ही भारतीय बाजार में एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर ला सकती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Honda U-GO Electric Scooter honda u go launch date in india honda u go electric scooter range features specifications news in hindi
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) जल्द ही भारतीय बाजार में एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर ला सकती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था और इसके तुरंत बाद, जापानी निर्माता ने भारत में भी स्कूटर के लिए एक पेटेंट दायर किया। पेटेंट 2021 के अगस्त में रजिस्टर किया गया था और अब इसे जर्नल किया गया है। कंपनी ने भारत में पर्यावरण के अनुकूल वाहन बनाने और इलेक्ट्रिक वाहन लाने के अपने इरादे की घोषणा की थी। Honda U-Go किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लाने और इस ग्रीन टेक्नोलॉजी के लिए एक इकोसिस्टम बनाने की योजना का हिस्सा हो सकता है। 
Honda U-GO Electric Scooter honda u go launch date in india honda u go electric scooter range features specifications news in hindi
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
Honda U-Go एक स्लिम और हल्का ई-स्कूटर है जिसमें न्यूनतम डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिलती है। इसके चारों ओर एलईडी डीआरएल के साथ एप्रन पर एक मॉडर्न लुक वाला हेडलैम्प क्लस्टर है। स्लिम टॉप सेक्शन में टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। U-Go का प्रोफाइल दिखने में साधारण है और यह उपयोगितावादी नजर आता है। हालांकि, इसमें स्मार्ट अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। 
Honda U-GO Electric Scooter honda u go launch date in india honda u go electric scooter range features specifications news in hindi
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
बैटरी और मोटर
वैश्विक बाजार में U-GO दो वैरिएंट्स में आता है। एक में 1.6 bhp इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। जबकि दूसरे में कम पावर वाला 1 bhp मोटर दिया गया है। जाहिर तौर पर Honda U-GO एक स्लो स्पीड स्कूटर है। यह हब-माउंटेड मोटर के साथ आता है। दोनों वैरिएंट्स 1.44 kWh की क्षमता वाली 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं। दोनों मॉडल में मिलने वाले बैटरी पैक को स्कूटर से निकाला जा सकता है। इसकी वजह से ग्राहक बैटरी को घर ले जा सकते हैं और उसे आराम से चार्ज कर सकते हैं। एक से ज्यादा बैटरी पैक रखने से रेंज को बढ़ाया जा सकता है। 

रेंज
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 65 किमी की रेंज का दावा करात है। जो अभी भारत में उपलब्ध ज्यादातर प्रमुख ईवी की तुलना में थोड़ा कम है। दूसरा बैटरी पैक जोड़कर रेंज को दोगुना कर 130 किमी किया जा सकता है। 

स्पीड
टॉप मॉडल की टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबिक स्टैंडर्ड मॉडल की टॉप स्पीड 43 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह इसे छोटी दूरी की आवाजाही के लिए परेशानी मुक्त विकल्प बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda U-GO Electric Scooter honda u go launch date in india honda u go electric scooter range features specifications news in hindi
Honda U-GO Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
स्कूटर में LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, दूरी, चार्ज और राइडिंग मोड जैसी जानकारी देती हैं। इसके फ्रंट एप्रन पर ट्रिपल बीम के साथ एक LED हेडलाइट दी है। इसमें एक LED DRLs स्ट्रिप भी शामिल है। इसमें 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलता है। दोनों मॉडल में 26-लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है। 

कीमत
Honda U-GO के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 7,499 चीनी युआन (लगभग 85,342 रुपये) और टॉप-मॉडल की कीमत 7,999 चीनी युआन (लगभग 91,501 रुपये) है। चीनी बाजार में इसकी कीमत अन्य ई-स्कूटर के मुकाबले काफी कम है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed