फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cybertruck: आधिकारिक तौर पर सबसे महंगा टेस्ला साइबरट्रक खरीद सकते हैं करीब एक करोड़ रुपये में, जानें डिटेल्स

Thu, 07 Dec 2023 07:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Most expensive Tesla Cybertruck Price in india Tesla Cybertruck News 2023
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला साइबरट्रक की भले ही काफी देरी के बाद आधिकारिक डिलीवरी शुरू हुई, लेकिन बीते एक हफ्ते में इसने बड़े पैमाने पर सुर्खियां बटोरी हैं। इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की दुनिया में साइबरट्रक सबसे लोकप्रिय संपत्ति मानी जा रही है। साइबरट्रक एक ऑल-इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक है, जिसका परफॉर्मेंस क्रेडेंशियल कई आइकॉनिक स्पोर्ट्सकारों से बेहतर होने का दावा करता है। हालांकि 60,000 डॉलर की शुरूआती कीमत पर यह बिल्कुल भी किफायती नहीं कही जा सकती है। वहीं, एक फुली लोडेड साइबरट्रक 'फाउंडेशन सीरीज' भी है, जिसकी कीमत 1,20,000 डॉलर या लगभग 1 करोड़ रुपये है।
Most expensive Tesla Cybertruck Price in india Tesla Cybertruck News 2023
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
साइबरट्रक टेस्ला का अब तक का सबसे साहसी और सबसे महत्वाकांक्षी ईवी है। और संभवतः सभी बाजारों में सबसे विचित्र डिजाइन वाला भी। एक तरफ जहां टेस्ला से नफरत करने वाले हैं, तो दूसरी तरफ चाहने वालों की भी कमी नहीं है। इन दोनों ने मिलकर साइबरट्रक को अभूतपूर्व सुर्खियों में ला दिया है। यह साइबरट्रक 'फाउंडेशन सीरीज़' है जो तेजी से शहर में चर्चा के रूप में उभर रही है। खासकर क्योंकि टेस्ला इसे दिसंबर के आखिर तक उन लोगों तक डिलीवरी का वादा कर रही है जो अभी इसकी बुकिंग करेंगे।
Most expensive Tesla Cybertruck Price in india Tesla Cybertruck News 2023
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
यह ध्यान में रखते हुए कि साइबरट्रक के लिए वेटिंग पीरियड काफी लंबा है और बुकिंग का आंकड़ा हजारों में है, कई लोगों को इसे अपने गैरेज में पार्क करने का मौका 2024 के आखिर तक मिलने की संभावना है। उनमें से जिनके पास मोटा बैंक-बैलेंस है, वे दूसरा रास्ता चुन सकते हैं। साइबरट्रक फाउंडेशन सीरीज बुक करें, जिसे प्रॉडक्शन लाइन पर प्राथमिकता दी गई है। लेकिन फाउंडेशन सीरीज टेस्ला पिक-अप में क्या खास देती है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Most expensive Tesla Cybertruck Price in india Tesla Cybertruck News 2023
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला के मुताबिक, साइबरट्रक फाउंडेशन सीरीज काफी करीने से सजाई गई है। इसके मुख्य आकर्षण में लिमिटेड-एडिशन लेजर से नक्काशी की गई बैजिंग, प्रीमियम एक्सेसरीज, पावरशेयर होम बैकअप हार्डवेयर के साथ चार्जिंग इक्यूप्मेंट, ऑल-टेरेन टायर, फुल सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता, और काफी कुछ शामिल हैं। यह भी उम्मीद की जा रही है कि फाउंडेशन सीरीज एक तीन-मोटर सेट अप की पेशकश करेगी। जो इसे मॉडल के सिंगल और डुअल मोटर वर्जन की तुलना में और भी ज्यादा बेहतर बनाएगी।
विज्ञापन
Most expensive Tesla Cybertruck Price in india Tesla Cybertruck News 2023
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
पहली डिलीवरी शेड्यूल में, टेस्ला ने पिछले हफ्ते अमेरिका में ग्राहकों को साइबरट्रक की 10 यूनिट्स सौंपीं। अब दिसंबर के आखिर तक 100 डिलीवरी करने और 2024 में अन्य 1.20 लाख यूनिट्स की डिलीवरी करने की है। इस बीच, कंपनी उन लोगों के लिए अपने कई अन्य मॉडलों पर खास ऑफर भी दे रही है, जिन्होंने पहले से ही साइबरट्रक की कम से कम एक यूनिट बुक कर ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed