फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Sales: अमेरिका में ईवी की बिक्री पहली बार 10 लाख के आंकड़े को कर गई पार, जानें डिटेल्स

Wed, 06 Dec 2023 05:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Electric vehicles sales in America cross one million units for first time ever
Electric Cars - फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) संयुक्त राज्य अमेरिका में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। हालांकि यहां का बाजार अभी भी चीन की तुलना में काफी छोटा है, लेकिन 2023 को एक महत्वपूर्ण वर्ष के रूप में याद किए जाने की संभावना है। क्योंकि पहले 11 महीनों में देश ने देखा है ऐसे वाहनों की बिक्री पहली बार 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
Electric vehicles sales in America cross one million units for first time ever
Electric Car - फोटो : Social Media
नेशनल ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (NADA) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से नवंबर की अवधि में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (BEV) की बिक्री 1,007,984 यूनिट्स रही। यह साल-दर-साल 50.7 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी है।
Electric vehicles sales in America cross one million units for first time ever
Electric Car - फोटो : Social Media
2023 के पहले 11 महीनों में संयुक्त राज्य अमेरिका में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री ने इस संदेह को खारिज कर दिया है कि दुनिया भर के प्रमुख बाजारों में ऐसे वाहनों की मांग धीमी हो रही है। इसके बजाय, प्रोत्साहन और नए या अपडेटेड मॉडल की शुरूआत नई खरीद के प्रति सकारात्मक भावना को बढ़ा रही है। विशेष रूप से, जो बाइडेन प्रशासन के मुद्रास्फीति कटौती अधिनियम ने निर्माताओं से ईवी में निवेश को बढ़ावा दिया है, जबकि संभावित रूप से अमेरिका में मांग में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric vehicles sales in America cross one million units for first time ever
Tesla Car - फोटो : Social Media
टेस्ला अमेरिका में बड़ी खिलाड़ी बनी हुई है और हाल ही में उसने साइबरट्रक मॉडल को लॉन्च किया है। साथ ही अपनी अन्य पेशकशों पर भी ऑफर पेश किया है। ह्यूंदै, किआ, रिवियन, ल्यूसिड, मर्सिडीज-बेंज, फोर्ड और जीएम जैसी अन्य कंपनियां भी अमेरिका में ईवी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का विस्तार करना चाह रही हैं।
विज्ञापन
Electric vehicles sales in America cross one million units for first time ever
Electric Car - फोटो : Social Media
लेकिन चुनौतियां भी सामने बनी हुई हैं। खासतौर पर, यह माना जाता है कि सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (समर्थन बुनियादी ढांचे) पर अभी भी और खर्च करने की जरूरत है। खरीदने का सामर्थ्य भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। क्योंकि इस समय, एक ईवी और इंटरनल कंब्शन इंजन वाले इसके तुलना कर सकने वाले वाहन की कीमत का अंतर लगभग 3,800 डॉलर या लगभग 3.20 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed