चीनी स्वामित्व वाले ब्रिटिश ब्रांड MG Motor एमजी मोटर ने देश में पिछले साल एंट्री की थी और कंपनी के उस दौरान इकलौते ब्रांड एमजी हेक्टर ने देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में सिक्का जमा लिया। मिड साइज सेगमेंट में हेक्टर का मुकाबला किआ सेल्टोस, टाटा हैरियर और ह्यूंदै क्रेटा से है। एमजी मोटर ने अब सेल्फ ड्राइव कार रेंटल फर्म से पार्टनरशिप की है।
मात्र 40 हजार रुपये चुका कर घर ले जाएं MG Hector, कंपनी लाई ये खास प्लान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Myles से हाथ मिलाया
एमजी मोटर ने सेल्फ ड्राइविंग रेंटल फर्म Myles से हाथ मिलाया है। जिसके बाद जो लोग हेक्टर को खरीदना नहीं चाहते हैं, तो सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इस पार्टनरशिप का एलान 2019 में किया था, लेकिन इसे लॉकडाउन के दौरान अंतिम रूप दिया गया। हेक्टर के अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार MG eZS भी सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं।
छह महीने से लेकर पांच साल तक का प्लान
वहीं माइल्स ने भी हेक्टर एसयूवी को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट भी कर लिया है। दूसरी कंपनियों की कारों के मुकाबले माइल्स हेक्टर पर अलग पैकेज ऑफर कर रही है। ग्राहक इन पैकेजेज में से कोई भी छह महीने से लेकर पांच साल तक का प्लान चुन सकता है। वहीं ग्राहकों जब चाहें इन प्लान से बाहर निकल सकते हैं। वहीं सब्सक्रिप्शन न्यूनतम 40 हजार रुपये से शुरू है और यह आपके किमी चलाने पर निर्भर करता है। इसमें इंश्योरेंस, मेंटेनेंस, रोड साइड असिस्टेंस शामिल है।
सैनिटाइज करने के बाद डिलीवरी
वहीं यह स्कीम केवल दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में लॉन्च की गई है। जैसे ही ग्राहक हेक्टर का वैरिएंट फाइल करता है उसके बाद उसे सब्सक्रिप्शन पेमेंट के साथ वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। वहीं सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट ऑनलाइन साइन होगा। पेपरवर्क खत्म होने के बाद एमजी हेक्टर को सैनिटाइज्ड करने के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड पते पर कार को डिलीवर किया जाएगा।
MG eZS भी रेंट पर उपलब्ध
हेक्टर को पेट्रोल और डीजल दोनों में उतारा गया है। पेट्रोल वर्जन 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आता है, जो 151 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह मैनुअल के साथ 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध होगी। हेक्टर का डीजल वर्जन 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ आता है, जो जीप कंपास में मिलता है। यह इंजन 168 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह वर्जन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं इसमें हाईब्रिड पेट्रोल वर्जन भी मिलता है। MG eZS इलेक्ट्रिक एसयूवी की बात करें, तो यह कार भी सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध है।