होंडा कार्स भारत में नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस एसयूवी को भारत के साथ बाहर के देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। होंडा की सब 4-मीटर एसयूवी की टक्कर मारुति विटारा ब्रेजा से होगी। माना जा रहा है कि नई एसय़ूवी होंडा की क्रॉसओवर Honda WR-V की जगह लेगी।
Honda की नई SUV देगी Maruti Vitara Brezza को टक्कर, मिलेगा टर्बो इंजन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WR-V की बुकिंग बंद
होंडा सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अभी तक WR-V को बीएस6 इंजन के साथ अपडेट नहीं किया है। यहां तक कि कंपनी के डीलर्स ने इसकी बुकिंग भी बंद कर दी है। हालांकि कंपनी पहले ही एलान कर चुकी है कि वह 2020 से डीलर्स को बीएस4 वाहन नहीं भेजेगी। वहीं कंपनी अभी तक होंडा अमेज के अलावा होंडा सिटी को बीएस6 इंजन के साथ उतार चुकी है। लेकिन अभी तक अपनी क्रॉसओवर को अपडेट नहीं किया है।
नाम होगा Honda XR-V
सूत्रों के मुताबिक होंडा नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है। खबरों के मुताबिक नई एसयूवी होंडा अमेज प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी और फ्रंट से दिखने में अमेज जैसी होगी। इसकी फ्रंट ग्रिल में कुछ बदलाव किए जाएंगे। चीन में एसयूवी को Honda XR-V के नाम से बेचा जाता है। इसका मुकाबला विटारा ब्रेजा के साथ ह्यूंदै वेन्यू, महिंद्रा XUV300, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट से होगा।
मिलेगा टर्बो इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा इसे दो नए इंजन 1.0 लीटर 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल मोटर और दो इलेक्ट्रिक मोटर वाले 1.5 लीटर पेट्रोल हाईब्रिड के साथ उतारा जा सकता है। टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 129 पीएस की पावर और 180 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। फिलहाल ग्लोबल जैज में ही पेट्रोल हाईब्रिड मोटर आती है।
मार्च 2020 के बाद फैसला
इस एसयूवी में बोल्ड डिजाइन थीम के साथ होंडा डिजाइन लैंग्वेज भी देखने को मिलेगी। इसके फ्रंट ग्रिल में मोटी क्रोम प्लेट मिलेगी, जो हेडलैंप्स से मिलेगी। वहीं WR-V से तुलना करें, तो यह उससे थोड़ी ऊंची होगी। हालंकि अभी तक इसकी लॉन्चिंग की सही तारीखों को पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि कंपनी मार्च के बाद ही इस पर कोई फैसला लेगी।