फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Grand Vitara: पहली बार बढ़ी मारुति की मिड-साइज एसयूवी की कीमत, देखें पुरानी और नई प्राइस लिस्ट

Mon, 10 Apr 2023 08:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara Price Hike maruti suzuki price hike latest news
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने पिछले साल सितंबर में नई एसयूवी Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) को लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को भारत में 10.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस मिड साइज एसयूवी की कीमत में अब पहली बार 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 
Maruti Suzuki Grand Vitara Price Hike maruti suzuki price hike latest news
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
नई कीमतें
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत अब 10.70 लाख रुपये से 16.91 लाख रुपये के बीच है। इसके बाई-फ्यूल सीएनजी वेरिएंट की कीमत 13.05 लाख रुपये से लेकर 14.86 लाख रुपये तक है। जबकि हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 18.29 लाख रुपये से लेकर 19.79 लाख रुपये तक है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
Maruti Suzuki Grand Vitara Price Hike maruti suzuki price hike latest news
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
पूरी प्राइस लिस्ट
यहां हम आपको ग्रैंड विटारा की वैरिएंट्स के आधार पर नई कीमतों के बारे पूरी जानकारी दे रहे हैं।

पेट्रोल वैरिएंट्स (कीमत रुपये में)

ग्रैंड विटारा पेट्रोल नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
Sigma 1.5L 5MT 10.70 लाख 10.45 लाख 25,000
Delta 1.5L 5MT 12.10 लाख 11.90 लाख 20,000
Delta 1.5L 6AT 13.60 लाख 13.40 लाख 20,000
Zeta 1.5L 5MT 13.91 लाख 13.89 लाख 2,000
Alpha 1.5L 5MT 15.41 लाख 15.39 लाख 2,000
Zeta 1.5L 6AT 15.41 लाख 15.39 लाख 2,000
Alpha 1.5L 6AT 16.91 लाख 16.89 लाख 2,000
Alpha 1.5L 5MT AWD 16.91 लाख 16.89 लाख 2,000
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara Price Hike maruti suzuki price hike latest news
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

सीएनजी वैरिएंट्स 

ग्रैंड विटारा सीएनजी नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
Delta MT 13.05 लाख 12.85 लाख 20,000
Zeta MT 14.86 लाख 14.84 लाख 2,000

हाईब्रिड वैरिएंट्स 

ग्रैंड विटारा हाईब्रिड नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
Hybrid Zeta+ 1.5L CVT 18.29 लाख 17.99 लाख 30,000
Hybrid Alpha+ 1.5L CVT 19.79 लाख 19.49 लाख 30,000
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara Price Hike maruti suzuki price hike latest news
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी Grand Vitara दो इंजन विकल्पों में आती है। एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है। जबकि दूसरा एक नया 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 21.11 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है। 

जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और सिर्फ एक ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। मारुति सुजुकी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed