फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vehicle Registration: जापान की राह चला भारत का ये राज्य, ये शर्त पूरा करने पर ही मिलेगा नए कार का रजिस्ट्रेशन

Mon, 13 Jan 2025 06:06 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 06:06 PM IST
सार

अगर यह नियम लागू होता है, तो वाहन मालिक को यह प्रमाण देना होगा कि उनके पास कार पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह है। बिना पार्किंग सर्टिफिकेट के नई कार का रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
Maharashtra New Vehicle Registration Policy Parking Space To Be Must To Get New Vehicle Registration
Vehicle Registration Certificate - फोटो : Freepik
नए साल की शुरुआत के साथ ही कई लोग अपनी नई कार का सपना पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो नई कार का रजिस्ट्रेशन कराना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। राज्य सरकार ट्रैफिक जाम और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए जापान जैसा नियम लागू करने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव के तहत, नई कार के रजिस्ट्रेशन के लिए पार्किंग सर्टिफिकेट देना अनिवार्य किया जा सकता है।


क्यों जरूरी है पार्किंग सर्टिफिकेट?
अगर यह नियम लागू होता है, तो वाहन मालिक को यह प्रमाण देना होगा कि उनके पास कार पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह है। बिना पार्किंग सर्टिफिकेट के नई कार का रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम राज्य में ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए उठाया गया है।
Maharashtra New Vehicle Registration Policy Parking Space To Be Must To Get New Vehicle Registration
Car Showroom - फोटो : Freepik
मुंबई, पुणे और नागपुर पर होगा फोकस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों में ट्रैफिक और वायु प्रदूषण की स्थिति सुधारने के लिए 100 दिनों का एक विशेष प्रोग्राम शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत, नई कार के खरीदारों से कुछ अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। इसके लिए निजी वाहनों पर धीरे-धीरे कुछ प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह नियम लागू करने से पहले सरकार स्थानीय अधिकारियों को सार्वजनिक और निजी पार्किंग स्थलों की पहचान करने का निर्देश देगी।
Maharashtra New Vehicle Registration Policy Parking Space To Be Must To Get New Vehicle Registration
Car Showroom - फोटो : Freepik
जापान में पहले से लागू है यह नियम
जापान में पहले से ही ऐसा नियम लागू है, जहां नई कार खरीदने के लिए पार्किंग सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है। वहां कार खरीदने से पहले यह सुनिश्चित किया जाता है कि कार खड़ी करने के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध है। गली या सड़क पर रातभर कार खड़ी करना वहां गैरकानूनी है।

महाराष्ट्र में कब लागू होगा नियम?
फिलहाल, महाराष्ट्र सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है और किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर यह नियम लागू होता है, तो यह न केवल ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद करेगा, बल्कि प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में सहायक साबित होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed