{"_id":"6784c11e6eeca652b806b12b","slug":"bharat-mobility-global-expo-2025-upcoming-luxury-electric-cars-in-india-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इन टॉप लक्जरी ईवी पर रहेगी नजर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इन टॉप लक्जरी ईवी पर रहेगी नजर
Mon, 13 Jan 2025 01:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:00 PM IST
सार
Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में किन लग्जरी कारों के लॉन्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
MG Cyberster
- फोटो : MG Motor
Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित होने वाला है। ऑटो एक्सपो का वार्षिक संस्करण विभिन्न सेगमेंट और प्राइस पॉइन्ट में नए उत्पादों के साथ बाजार में काफी उत्साह लाने के लिए तैयार है। मास सेगमेंट के वाहन और टू व्हीलर सेगमेंट में अपेक्षित लॉन्च के बारे में हमने पहले ही जानकारी दी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में किन लग्जरी कारों के लॉन्च होने की उम्मीद है।
MG Cyberster
- फोटो : JSW MG Motor India
MG Cyberster
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) के लिए शोस्टॉपर के तौर पर MG Cyberster (एमजी साइबरस्टर) का नाम लिया जा रहा है। एमजी साइबरस्टर इलेक्ट्रिक और स्पोर्ट्सकार स्टाइल का कंबिनेशन लगती है। स्लीक सिल्हूट और सिजर डोर (कैंची जैसे खुलने वाले दरवाजे) साइबरस्टर के डिजाइन आकर्षण हैं। हम पहले से ही जानते हैं कि यह 77 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। जिसमें एक बार चार्ज करने पर 570 किमी तक की ड्राइविंग रेंज होगी। एमजी साइबरस्टर की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा अधिक होने की उम्मीद है। कार निर्माता ने पहले कहा था कि ईवी सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एमजी साइबरस्टर से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एक मजबूत प्रभाव डालने की उम्मीद है। और इसे नए एमजी सेलेक्ट रिटेल चैनल के जरिए ही बेचा जाएगा।

MG M9
- फोटो : JSW MG Motor India
MG M9
MG M9 (एमजी एम9) लिमोसिन कार निर्माता को किआ कार्निवल को टक्कर देते हुए लग्जरी स्पेस में ले जाएगी। यह मॉडल दूसरी पंक्ति में ओटोमन सीट, आठ मसाज मोड, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स के साथ अधिकतम आराम का वादा करता है। इन फीचर्स को हैंडरेल पर टचस्क्रीन पैनल के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। एम9 भारत मोबिलिटी में पहली बार लॉन्च होगी। और इसे प्रीमियम एमजी सेलेक्ट डीलरशिप के जरिए भी बेचा जाएगा।

BYD Sealion 7
- फोटो : BYD
BYD Sealion 7
BYD India (बीवाईडी इंडिया) ने हाल ही में पुष्टि की है कि BYD Sealion 7 भारत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी शुरुआत करेगी। BYD ने यह भी पुष्टि की है कि EV को इस साल के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी भारत में यूरो-स्पेक Sealion 7 वर्जन को प्रदर्शित करेगी। यह रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट के साथ आता है। BYD Sealion 7 एक परफॉर्मेंस-केंद्रित इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो प्रभावशाली परफॉर्मेंस देती है। यह 523 बीएचपी का पावर आउटपुट और 690 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। Sealion 7 सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने का दावा करती है। और 215 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 23,000 आरपीएम तक की रफ्तार पकड़ सकता है। जो इसे दुनिया भर में सबसे तेज बड़े पैमाने पर उत्पादित इलेक्ट्रिक मोटरों में से एक बनाती है।

Porsche Macan Electric
- फोटो : Porsche
Porsche Macan EV
Porsche Macan EV (पोर्शे मैकन ईवी) को भारत में 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था> और यह भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत में अपनी शुरुआत करेगी। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 1.21 करोड़ रुपये से 1.68 करोड़ रुपये के बीच है। पोर्शे मैकन ईवी की रेंज 641 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है। ईवी के खास फीचर्स की बात करे तो इसमें 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.9 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, फ्रंट पैसेंजर के लिए अतिरिक्त 10.9 इंच का डिस्प्ले, साथ ही ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।