{"_id":"651adbdc4ccd3db9a30d9619","slug":"kerala-teenager-customized-entry-level-car-to-luxury-car-by-car-modification-2023-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Modification: एंट्री लेवल कार को दिया शानदार लग्जरी कार का लुक, केरल के इस युवक का अनोखा प्रयोग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Modification: एंट्री लेवल कार को दिया शानदार लग्जरी कार का लुक, केरल के इस युवक का अनोखा प्रयोग
Mon, 02 Oct 2023 08:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hadif Transformed Maruti 800 Into Rolls Royce
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में एक किशोर ने अपने घर पर Maruti 800 (मारुति 800) कार का इस्तेमाल करके Rolls Royce (रोल्स रॉयस) कार का एक छोटा वर्जन बनाया है। यूट्यूब चैनल 'ट्रिक्स ट्यूब बाय फाजिल बशीर' पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, 18 वर्षीय हदीफ ने कस्टमाइजेशन के पीछे अपनी सोच, कार बनाने के दौरान संघर्ष और अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा किया।
Maruti 800 Transformed Into Rolls Royce
- फोटो : Social Media
यूट्यूबर से बात करते हुए, हदीफ ने कहा कि उन्होंने रोल्स रॉयस से प्रेरित लोगो खुद बनाया है। फुटेज में कार में बड़े ग्रिल, एक विशाल बोनट, एक नया डिजाइन किया गया बम्पर, इंटीरियर में बदलाव, एलईडी डीआरएल और पेंट जॉब भी दिखाया गया है। इन मॉडिफिकेशन ने मारुति 800 को एक आकर्षक लुक वाली रोल्स रॉयस जैसी कार में बदल दिया।
किशोर के मुताबिक, कार का बोनट, जिस पर 'स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी' लिखा है, एक स्थानीय कलाकार द्वारा निर्मित किया गया था। कार के लुक को पूरी तरह से बदलने वाले इसे पूरे प्रोजेक्ट में उसे लगभग 45,000 रुपये का खर्च आया।
किशोर के मुताबिक, कार का बोनट, जिस पर 'स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी' लिखा है, एक स्थानीय कलाकार द्वारा निर्मित किया गया था। कार के लुक को पूरी तरह से बदलने वाले इसे पूरे प्रोजेक्ट में उसे लगभग 45,000 रुपये का खर्च आया।
Maruti 800 Transformed Into Rolls Royce
- फोटो : Social Media
26 सितंबर को पोस्ट किए गए 10 मिनट के इस वीडियो को अब तक 3,37,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 200 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
इसी तरह के एक बदलाव में, एक व्यक्ति ने मारुति 800 के 1986 मॉडल को रीस्टोर किया, और इसे पूरी तरह से मॉडर्न लुक दिया और इसमें कुछ एडवांस्ड फीचर्स शामिल कीं। उस वीडियो को 'ऑन रोड बॉडीशॉप' - एक केरल स्थित कार्यशाला, जो रीस्टोरेशन, कस्टमाइजेशन और रिपेयर के काम में माहिर है - ने एक महीने पहले अपलोड किया गया था।